क्‍या पृथ्‍वी से खत्‍म हो जाएगी ऑक्‍सीजन, वैज्ञानिक क्‍या कहते हैं? जानें

पृथ्‍वी की कंडीशन लगभग वैसी ही हो जाएगी, जैसी करीब ढाई अरब साल पहले थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 13:23 IST
ख़ास बातें
  • अरबों साल में पृथ्‍वी से कम हो सकती है ऑक्‍सीजन
  • पुराने वातावरण में लौट आएगी हमारा ग्रह
  • इससे जीवन पर बड़ा असर पड़ सकता है

इस स्‍टडी की अहमियत इसलिए है क्‍योंकि वैज्ञानिक तो पृथ्‍वी के बाहर जीवन की तलाश कर रहे हैं।

आप, हम और तमाम जीव-जंतु इस पृथ्‍वी पर ऑक्‍सीजन की वजह से जीवित हैं। ब्रह्मांड में और किसी ग्रह पर ऑक्‍सीजन इस रूप में मौजूद नहीं है कि सांस के साथ ली ज सके। विज्ञान के स्‍टूडेंट्स को पढ़ाया जाता है कि हमारे वायुमंडल में लगभग 21 फीसदी ऑक्‍सीजन है। दिलचस्‍प यह भी है कि पृथ्‍वी के शुरुआती समय में यहां ऑक्‍सीजन नहीं थी और भविष्‍य में भी यह कम हो जाएगी। एक स्‍टडी में कहा गया है कि भविष्‍य में पृथ्‍वी पर ऑक्‍सीजन घट  जाएगी। 

नेचर मैगजीन में साल 2021 में पब्लिश स्‍डटी में कहा गया है कि भविष्‍य में पृथ्‍वी का वातावरण फ‍िर से कम ऑक्‍सीजन वाले वातावरण में चला जाएगा। हालांकि ऐसा होने में अभी अरबों साल बाकी हैं, लेकिन जब भी यह होगा, तेजी से होगा। पृथ्‍वी की कंडीशन लगभग वैसी ही हो जाएगी, जैसी करीब ढाई अरब साल पहले थी।  

इस स्‍टडी की अहमियत इसलिए है क्‍योंकि वैज्ञानिक तो पृथ्‍वी के बाहर जीवन की तलाश कर रहे हैं। अगर उन्‍हें इसमें कामयाबी मिलती है तो शायद अरबों साल बाद इंसान और अन्‍य प्रजातियों को बचाया जा सके। न्‍यू साइंटिस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी के क्रिस रेनहार्ड ने कहा कि हम आज की तुलना में लगभग दस लाख गुना कम ऑक्सीजन की बात इस स्‍टडी में कर रहे हैं। 

तब पृथ्‍वी का वातावरण पहले जैसा ही हो जाएगा। उन गैसों की अधिकता होगी, जो इंसान के लिए नुकसानदेह हैं। इस नतीजे तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी के वायुमंडल के कई मॉडल बनाए। उन्‍होंने सूर्य की चमक में बदलाव और कार्बन डाई ऑक्‍साइड के स्‍तर को भी देखा। 
Advertisement

पृथ्‍वी से बाहर जीवन की बात करें, तो वैज्ञानिकों की सबसे ज्‍यादा निगाह एक्‍साेप्‍लैनेट्स पर है। एक्‍सोप्‍लैनेट्स उन ग्रहों को कहा जाता है जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी अन्‍य तारे की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि किसी एक्‍सोप्‍लैनेट पर पृथ्‍वी जैसी परिस्थितियां हो सकती हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.