क्‍या चांद पर दोबारा इंसान को भेज पाएगी Nasa? आर्टिमिस मिशन में हो रही देरी, जानें वजह

साल 2022 में नासा ने आर्टिमिस मिशन के तहत ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को चांद के करीब तक भेजा था। स्‍पेसक्राफ्ट ने 25 दिनों में मिशन पूरा किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मून मिशन
  • आर्टिमिस 2 और आर्टिमिस 3 मिशन में हो रही देरी
  • ओरियन कैप्‍सूल की हीट शील्‍ड में दिक्‍कत है वजह

फैसला ऐसे वक्‍त में हुआ है, जब अमेरिका का प्रतिद्वंदी चीन भी अपने एस्‍ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजने की तैयार‍ियों में जुटा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) कई वर्षों से आर्टिमिस मिशन (Artemis Mission) पर काम कर रही है। इसके तहत एक बार फ‍िर से इंसान को चांद पर भेजने की तैयारी है। साल 2022 में नासा ने आर्टिमिस मिशन के तहत ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को चांद के करीब तक भेजा था। स्‍पेसक्राफ्ट ने 25 दिनों में मिशन पूरा किया था। हालांकि उसमें क्रू मौजूद नहीं था। कहा गया कि एजेंसी ने शुरुआती तैयारी की है और जल्‍द इंसानों को भी चांद पर भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। अब ऐसा लगता है कि मिशन में देरी हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नासा ने अपने शुरुआती दो मानवयुक्‍त मून मिशनों को साल 2026 और 2027 के लिए टाल दिया है। फैसला ऐसे वक्‍त में हुआ है, जब अमेरिका का प्रतिद्वंदी चीन भी अपने एस्‍ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजने की तैयार‍ियों में जुटा है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, आर्टेमिस 2 (Artemis 2) मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री को भेजा जाना प्रस्‍तावित है। ये चांद पर उतरेंगे नहीं, सिर्फ उसका चक्‍कर लगाकर लौट आएंगे। मिशन सितंबर 2025 में लॉन्‍च होना है, लेकिन इसी महीने नासा ने ऐलान किया कि इसे अप्रैल 2026 के लिए टाल दिया गया है। 

चांद पर एस्‍ट्रोनॉट्स को उतारने की योजना Artemis 3 मिशन में परवान चढ़ेगी, लेकिन उसे भी नासा ने 2026 के अंत या 2027 के मध्‍य तक के लिए टाल दिया है। 
 

देरी की वजह क्‍या है? 

आर्टिमिस मिशन की देरी की वजह ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट की हीट शील्‍ड को बताया जा रहा है। कहा जाता है कि उसमें प्रॉब्‍लम है, जिसका पता नासा को 2022 में चला था, जब आर्टिमिस 1 मिशन धरती पर वापस लौटा था। 
Advertisement
 

हीट शील्‍ड में क्‍या समस्‍या? 

नासा ने इसी महीने बताया था कि जब ओरियन कैप्‍सूल स्किप एंट्री के तहत वायुमंडल में अंदर-बाहर जा रहा था, तब हीट शील्‍ड की बाहरी परत के अंदर गर्मी जमा हो गई। इससे गैसें बनीं और हीट शील्‍ड में फंस गईं। इससे शील्‍ड में दबाव बढ़ा और बाहरी परत में दरारें पड़ गईं। 

नासा का कहना है कि वह एस्‍ट्रोनॉट्स की सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती। हालांकि अभी भी ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट का ही इस्‍तेमाल आर्टिमिस मिशन में किया जाएगा, लेकिन रीएंट्री के लिए कोई और ट्रेजेक्‍टरी पर काम होगा। मिशन में देरी करके नासा इस समस्‍या को पूरी तरह से सुलझाना चाहती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.