अगर पृथ्‍वी ने घूमना बंद कर दिया, तो क्‍या होगा? वैज्ञानिकों ने लगाया यह अनुमान

What If The Earth Stops Spinning? : पृथ्‍वी का घूमना अगर बंद हो गया, तो यह हमारे लिए ब‍िलकुल भी अच्‍छा नहीं होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 13:36 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी के अपनी धुरी पर घूमने से होते हैं दिन-रात
  • पृथ्‍वी का घूूर्णन एक सेकंड भी रुका तो आएगी तबाही
  • इस विषय पर हॉलीवुड फ‍िल्‍म ‘द कोर’ बनाई गई है

फ‍िल्‍म 'द कोर' में दिखाया गया है कि पृथ्वी का आंतरिक कोर (inner core) एक अज्ञात बल के कारण स्‍लो हो रहा है।

What If The Earth Stops Spinning? : हमारी पृथ्‍वी अपनी धुरी पर रोटेट करती है, जिसके कारण दिन और रात होते हैं। इससे हमारे ग्रह पर जीवन को पनपने में मदद मिलती है। इसी रोटेशन से पृथ्‍वी की गुरुत्‍वाकर्षण शक्तियां (gravitational forces) भी प्रभावित होती हैं और समुद्री धाराओं से लेकर वायुमंडलीय सर्कुलेशन पैटर्न को आकार मिलता है। क्‍या हो अगर हमारे ग्रह का अपनी धुरी पर घूमना एक सेकंड के लिए भी बंद हो जाए। यह एक ऐसा काल्‍पनिक सवाल है जिस पर साइंटिस्‍टों ने कई बार बात की है। इस विषय पर हॉलीवुड फ‍िल्‍म ‘द कोर' भी बनाई जा चुकी है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्‍वी का घूमना अगर बंद हो गया, तो यह हमारे लिए ब‍िलकुल भी अच्‍छा नहीं होगा। फ‍िल्‍म 'द कोर' में दिखाया गया है कि पृथ्वी का आंतरिक कोर (inner core) एक अज्ञात बल के कारण स्‍लो हो रहा है। इसकी वजह से आम लोगों को भी फ‍िल्‍म में अप्रत्‍याशित चीजें दिखने लगती हैं जैसे- पक्षी अचानक गिर कर मर जाते हैं। 

स्मिथसोनियन मैगजीन (Smithsonian Magazine) में इस सवाल के जवाब पर लिखा गया है कि पृथ्‍वी का घूर्णन बंद हुआ तो यह हमारे ग्रह के लिए विनाशकारी होगा। रिपोर्ट के अनुसार भूमध्य रेखा पर पृथ्वी का घूर्णन सबसे तेज है। यह लगभग एक हजार मील प्रति घंटा है। अगर यह स्‍पीड अचानक बंद हो जाती है, तो चट्टानों और महासागरों के हिलने से भूकंप और सुनामी आ जाएगी।

यही नहीं, लोगों को पृथ्‍वी के चुंबकीय क्षेत्र की अनुभवहीनता भी महसूस हो सकती है। रोटेशन रुकने की वजह से कोई भी चीज सेफ नहीं रहेगी। पेड़ अपनी जड़ों से उखड़ जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एक कार्यक्रम में एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रसे टायसन ने भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ऐसा हुआ तो पृथ्‍वी पर सभी लोग मारे जाएंगे। लोग खिड़कियों से बाहर उड़ रहे होंगे। वह पृथ्‍वी के लिए एक बुरा दिन होगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  3. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  4. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  2. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  4. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  5. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  8. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  9. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  10. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.