MP-महाराष्‍ट्र के आसमान में चमकती रोशनी क्‍या थी? अधिकारियों ने लगाए यह कयास

2 से 3 मीटर साइज की यह रिंग जिसका वजन करीब 40 किलो है, उसे शनिवार देर रात महाराष्‍ट्र के एक गांव में खेत में पाया गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2022 20:48 IST
ख़ास बातें
  • 2 से 3 मीटर साइज की रिंग का वजन करीब 40 किलो है
  • महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में यह रिंग बरामद हुई है
  • जिस इलाके में यह रिंग मिली, वहां दावत की तैयारी हो रही थी

जिस इलाके में यह रिंग मिली, वहां दावत की तैयारी हो रही थी। तभी आकाश में चमकती एक लाल रिंग गांव में खुली जगह पर गिरी और वहां धमाका भी हुआ।

मध्‍य प्रदेश, गुजरात और महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में शनिवार रात लोगों को आसमान में चमकती हुई रोशनी दिखाई दी। सोशल मीडिया में इसके वीडियो सामने आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया। वीडियो में दिख रहा नजारा शानदार था। कई लोगों ने इसे उल्‍कापिंड बताया। कई ने कहा उल्‍काओं की बौछार है और बात होते-होते एलियंस तक पहुंच गई। दावे हुए कि यह एलियंस का शिप है। बहरहाल, इस रोशनी के बाद एक इलाके में मेटल की बड़ी रिंग और गोला लोगों को बरामद हुआ। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि यह पिछले साल अंतरिक्ष में लॉन्‍च किए गए चीनी रॉकेट का मलबा हो सकता है। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जाता है कि 2 से 3 मीटर साइज की यह रिंग जिसका वजन करीब 40 किलो है, उसे शनिवार देर रात महाराष्‍ट्र के एक गांव में खेत में पाया गया। जिला कलेक्टर अजय गुल्हाने ने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया कि रिंग का साइज 6.5-10 फीट है। 

बताया जाता है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में यह रिंग बरामद हुई है। मीड‍िया रिपोर्टों के मुताबिक, जिस इलाके में यह रिंग मिली, वहां दावत की तैयारी हो रही थी। तभी आकाश में चमकती एक लाल रिंग गांव में खुली जगह पर गिरी और वहां धमाका भी हुआ। स्‍थानीय लोग इस धमाके से डरकर अपने घरों में चले गए और आधे-एक घंटे बाद बाहर आए। बताया जाता है कि करीब आधा मीटर साइज का मेटल का वह गोला चंद्रपुर जिले के ही एक दूसरे गांव में जाकर गिरा। 

इन चीजों को इकट्ठा किया गया है। लोकल अफसरों को यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि कहीं कोई और चीज तो आसमान से नहीं गिरी है। रिंग और गोले की वजह से फ‍िलहाल किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। 
Advertisement

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी का कहना है कि फरवरी 2021 में लॉन्च किए गए चीनी रॉकेट की री-एंट्री का शनिवार को ‘क्‍लोज मैच' था।  जब रॉकेट की बॉडीज वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से बच जाती हैं, तो उसके बाकी हिस्‍से जैसे- नोजल, रिंग और टैंक पृथ्वी पर असर डाल सकते हैं।
Advertisement

हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के स्‍पेस-वॉचर जोनाथन मैकडॉवेल ने ट्वीट किया कि यह रिंग चीन के 3B रॉकेट का हिस्‍सा थी। ऐसी चीजें वातावरण में प्रवेश करने पर बहुत ज्‍यादा गर्मी और घर्षण पैदा करती हैं। इससे वो जल सकती हैं। लेकिन बड़ी चीजें पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पातीं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.