• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Disease X : कोरोना से भी ज्‍यादा घातक बीमारी ने ‘डराया’, 5 करोड़ मौतों की आशंका, क्‍या है डिजीज एक्‍स?

Disease X : कोरोना से भी ज्‍यादा घातक बीमारी ने ‘डराया’, 5 करोड़ मौतों की आशंका, क्‍या है डिजीज एक्‍स?

What is Disease X : ‘डिजीज एक्‍स’ के कोविड-19 से भी ज्‍यादा खतरनाक होने की उम्‍मीद है।

Disease X : कोरोना से भी ज्‍यादा घातक बीमारी ने ‘डराया’, 5 करोड़ मौतों की आशंका, क्‍या है डिजीज एक्‍स?

Photo Credit: Pixabay

दुनिया को बड़े पैमाने पर वैक्‍सीनेशन अभियान के लिए तैयारी करनी होगी और रिकॉर्ड समय में लोगों को वैक्‍सीन देनी होगी।

ख़ास बातें
  • एक्‍सपर्ट ने नई महामारी को लेकर किया आगाह
  • कोविड-19 से भी ज्‍यादा खतरनाक हो सकती है
  • दुनिया में बड़े पैमाने पर मौतें होने की आशंका
विज्ञापन
What is Disease X : कोविड-19 के जख्‍मों से दुनिया अभी उबर ही रही है कि हेल्‍थ एक्‍सपर्ट भविष्‍य में और भी विनाशक महामारियों के लिए आगाह कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना भविष्‍य में आने वालीं महामारियों की शुरुआत हो सकता है। यूरोप के देश ब्रिटेन में ऐसी चिंताओं ने जन्‍म लिया है। वहां भविष्‍य में आने वाली महामारी से निपटने की तैयारी की जा रही है। इसे ‘डिजीज एक्‍स' कहा जाता है। कहा जा रहा है कि नया वायरस साल 1918 से 1920 के बीच कहर बरपाने वाले स्पैनिश फ्लू जितना घातक हो सकता है।    

Disease X शब्‍द वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से दिया गया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई संभावित महामारी से कोविड वायरस की तुलना में 20 गुना ज्‍यादा मौतें हो सकती हैं। यूके की वैक्सीन टास्कफोर्स के अध्‍यक्ष के रूप में काम कर चुकीं केट बिंघम ने डेली मेल के साथ एक इंटरव्‍यू में कहा कि ‘डिजीज एक्‍स' के कोविड-19 से भी ज्‍यादा खतरनाक होने की उम्‍मीद है। 

एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि Disease X की वजह से 5 करोड़ तक मौतें होने की आशंका है। केट बिंघम ने डिजीज एक्‍स से मुकाबले के लिए वैक्‍सीनेशन पर जोर दिया। कहा कि दुनिया को बड़े पैमाने पर वैक्‍सीनेशन अभियान के लिए तैयारी करनी होगी और रिकॉर्ड समय में लोगों को वैक्‍सीन देनी होगी। 

उन्‍होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने 25 वायरस फैमिली को अबतक पहचाना है, जिनमें हजारों वायरस शामिल हैं। इसके बावजूद अबतक लाखों वायरस को खोजा जाना बाकी है। उनमें महामारी पैदा करने की क्षमता है। केट बिंघम ने कहा कि कोविड-19 के कारण दुनियाभर में 2 करोड़ से ज्‍यादा मौतें हुईं, फ‍िर भी बड़ी संख्‍या में लोगों इस वायरस से ठीक हो गए थे। 

उन्‍होंने कहा कि ‘डिजीज एक्‍स', इबोला और खसरे जितना संक्रामक हो सकता है। ऐसी बीमारियां शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ती हैं, क्‍योंकि वहां कम इलाके में ज्‍यादा आबादी निवास करती है। विशेषज्ञ का कहना है कि कोविड की तरह ही ‘डिजीज एक्‍स' भी हमारी सरकारों का वित्तीय बोझ बढ़ाएगी। सरकारों को महामारी से निपटने के लिए मोटी रकम तैयार रखनी होगी।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »