371 दिनों तक अंतरिक्ष में ‘अटकने’ के बाद धरती पर लौटे 3 एस्‍ट्रोनॉट, देखें वीडियो

Nasa Video : तीनों 6 महीनों के लिए स्‍पेस स्‍टेशन में गए थे। वहां पहुंचने के बाद पता चला कि जिस रूसी स्‍पेसक्राफ्ट से वो आए हैं, उसमें लीकेज है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 11:26 IST
ख़ास बातें
  • 3 अंतरिक्ष यात्री लौटे पृथ्‍वी पर
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से हुई वापसी
  • एक साल से थे अंतरिक्ष में

अंतरिक्ष में रहते हुए तीनों ने 15 करोड़ किलोमीटर से ज्‍यादा की यात्रा की।

करीब एक साल से इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में ‘फंसे' नासा (Nasa) के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो, रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन के साथ बुधवार को पृथ्‍वी पर लौट आए। तीनों 6 महीनों के लिए स्‍पेस स्‍टेशन में गए थे। वहां पहुंचने के बाद पता चला कि जिस रूसी स्‍पेसक्राफ्ट से वो आए हैं, उसमें लीकेज है। इसके बाद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को ISS में ही रुकना पड़ा। अब 371 दिनों के बाद इनकी वापसी हो पाई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इसका वीडियो शेयर किया है। 

अंतरिक्ष में रहते हुए तीनों ने 15 करोड़ किलोमीटर से ज्‍यादा की यात्रा की। फ्रैंक रुबियो तो पहले अमेरिकी बन गए हैं, जिसने इतनी लंबा स्‍पेस का सफर तय किया है। तीनों अंतर‍िक्ष यात्रियों ने सोयुज एमएस-23 (Soyuz MS-23) की मदद से कजाकिस्तान में लैंड किया। 
Advertisement

अगर रूस के सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में खराबी नहीं आई तो तीनों अंतरिक्ष यात्री बहुत पहले पृथ्‍वी पर आ गए होते। सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में छेद का पता सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में चला था। शुरुआत में रूसी अधिकारियों ने इसकी वजह सूक्ष्‍म उल्‍कापिंड (micrometeorites) की टक्‍कर को बताया था। बाद में वह थ्‍योरी गलत साबित हुई। स्‍पेसक्राफ्ट में एक छेद का पता चला, जिसकी वजह पता नहीं चल पाई। रूस अधिकारियों ने जांच की बात कही थी, लेकिन कोई स्‍पष्‍ट वजह सामने नहीं आई। 
 

बहरहाल, अब तीनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौट आए हैं। नासा का कहना है कि आईएसएस पर रहते हुए फ्रैंक रुबियो ने कई वैज्ञानिक जांचों में अपना सहयोग दिया। उनकी वापसी से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा, वेलकम होम फ्रैंक! हममें से किसी के लिए भी यह सबसे लंबी अंतरिक्ष उड़ान है! फ्रैंक रुबियो 371 दिनों के बाद पृथ्वी पर वापस आ गए हैं। उनका मिशन से हमें डीप स्‍पेस एक्‍सोप्‍लोरेशन के भविष्य को आकार देने में मदद मिलेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.