एलियंस के होने का अंदेशा! अमेरिकी पायलट ने एक दर्जन से ज्यादा UFO देखे

इस वीडियो को कथित तौर पर एक अमेरिकी मिलिट्री पायलट ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में चार रहस्यमयी प्रकाश संरचनाओं के तीन सेट बादलों के ऊपर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एलियंस के होने का अंदेशा! अमेरिकी पायलट ने एक दर्जन से ज्यादा UFO देखे

वीडियो को 24 नवंबर को फिल्माया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • वीडियो में पायलट कह रहा है, ‘मुझे नहीं पता कि वह क्या है'
  • 53 सेकेंड के इस वीडियो का अंत रहस्यमयी रोशनी के गायब होने के साथ होता है
  • पायलट कथित तौर पर 39000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था
विज्ञापन
UFO और एलियन हमारी दुनिया के लिए आज भी रहस्‍य हैं। इनकी मौजूदगी को लेकर समय-समय पर दावे किए जाते हैं। कई लोगों और वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दुनिया के बाहर भी एक दुनिया है। UFO और एलियंस को लेकर हमने कई कहान‍ियां सुनी हैं। पृथ्‍वी पर UFO के आने के दावे होते रहते हैं। ऐसा ही एक दावा फ‍िर से किया गया है। हांगकांग के पास दक्ष‍िण चीन सागर के ऊपर एक दर्जन से ज्‍यादा अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स (UFOs) दिखाई दिए, जो कुछ देर बाद बादलों में गायब हो गए। इस वीडियो को कथित तौर पर एक अमेरिकी मिलिट्री पायलट ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में चार रहस्यमयी प्रकाश संरचनाओं के तीन सेट बादलों के ऊपर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को 24 नवंबर को फिल्माया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे ‘एलियन' एयरक्राफ्ट की रोशनी बताया, तो कुछ का मानना है कि वो "तैरते स्वर्गदूत" थे। हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि यह एक सैन्य अभ्यास हो सकता है।

वीडियो में पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुझे नहीं पता कि वह क्या है।' 53 सेकेंड के इस वीडियो का अंत रहस्यमयी रोशनी के गायब होने के साथ होता है। पायलट कथित तौर पर 39000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वह हांगकांग के पास था, जब उसने कुछ ही दूरी पर तमाम लाइट्स को एक साथ उड़ते हुए देखा। यह लाइट्स किसी अनजान विमान से मिल रही थीं। 
वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर कई तरह की अटकलें लगाई गई हैं। 

@ Kene4USA नाम के एक यूजर ने लिखा, "पहले मैंने कॉकपिट ग्‍लास के रिफ्लेशन के बारे में सोचा... लेकिन नहीं... यह वह नहीं है। अब मैं सोच रहा हूं, क्या यह जवाबी सैन्य कार्रवाई हो सकती थी?" 
एक अन्य यूजर @SalLidD00D ने इस आइडिया को खारिज कर दिया कि रोशनी कॉकपिट से एक रिफ्लेशन थी। यूजर ने कहा कि अगर ऐसा होता तो लोग शुरू से ही उसे देखते। 
  @TryshaKehoe2 नाम के यूजर ने लिखा “तैरते स्वर्गदूत” 
अमेरिकन मिलिट्री न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट ने 4 दिसंबर को UFO ट्रैकिंग वेबसाइट, UFO Stalker को इस वीडियो के बारे में बताया।

द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, US डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस एवरिल हैन्स ने पिछले महीने कहा था कि वह एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल लाइफ की संभावना से इंकार नहीं करेंगी। उन्‍होंने कहा था, "हमेशा यह सवाल होता है कि 'क्या कुछ और है जिसे हम समझ नहीं पाते हैं। 

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, पहले भी आसमान में रहस्यमयी वस्तुएं देखी गई हैं, लेकिन इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, South China Sea, American military pilot, aleins, Video
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  7. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  8. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  9. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »