• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अमेरिकी नेवी के पास UFO के कई वीडियो, कहा उन्‍हें रिलीज किया तो राष्‍ट्रीय सुरक्षा को हो सकता है खतरा

अमेरिकी नेवी के पास UFO के कई वीडियो, कहा- उन्‍हें रिलीज किया तो राष्‍ट्रीय सुरक्षा को हो सकता है खतरा

स्व-घोषित सरकारी ट्रांसपैरेंसी वेबसाइट और YouTube चैनल द ब्लैक वॉल्ट ने 2 साल पहले वीडियो रिलीज करने का अनुरोध किया था।

अमेरिकी नेवी के पास UFO के कई वीडियो, कहा- उन्‍हें रिलीज किया तो राष्‍ट्रीय सुरक्षा को हो सकता है खतरा

अमेरिकी नौसेना ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने पिछले तीन UAP वीडियो क्यों रिलीज किए थे।

ख़ास बातें
  • UFO पर सबसे ज्‍यादा बहस अमेरिका में छिड़ी है
  • आरोप लगते रहे हैं कि अमेरिका की सरकार यूएफओ का सच छुपाती है
  • अब नेवी के बयान से इसकी पुष्टि हो गई है
विज्ञापन
अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स (UFOs) पर सबसे ज्‍यादा बहस अमेरिका में छिड़ी है। ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि अमेरिका की सरकार यूएफओ से जुड़ी घटनाओं के बारे में सच को छुपाती रही है। इस बीच अमेरिकी नेवी के स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना के पास यूएफओ और अज्ञात हवाई घटनाओं जिसे UAP भी कहा जाता है, उससे जुड़े अनदेखे वीडियो हैं। हालांकि वह सार्वजनिक रूप से इनके फुटेज जारी नहीं करेगा, क्योंकि यह ‘नेशनल सिक्‍योरिटी को नुकसान पहुंचाएगा।' 

एक यूट्यूब चैनल द्वारा दायर फ्रीडम इन्‍फर्मेशन एक्‍ट (FOIA) के अनुरोध का जवाब देते हुए अमेरिकी नौसेना ने कहा कि वह यूएफओ या यूएपी के अनदेखे वीडियो जारी नहीं करेगी। कहा जाता है कि एक स्व-घोषित सरकारी ट्रांसपैरेंसी वेबसाइट और YouTube चैनल द ब्लैक वॉल्ट (The Black Vault) ने 2 साल पहले इसके लिए अनुरोध किया था और वीडियो रिलीज करने को कहा था। 

अमेरिकी नौसेना ने 2 साल बाद जवाब दिया है और स्वीकार किया कि उसके पास UFO से जुड़े अनदेखे वीडियो मौजूद हैं, लेकिन सार्वजनिक इस्‍तेमाल के लिए इन वीडियो को जारी करने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी नौसेना ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने पिछले तीन UAP वीडियो क्यों रिलीज किए थे और ब्लैक वॉल्ट द्वारा मांगे गए वीडियो को क्यों रिलीज नहीं किया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अतीत में जो 3 वीडियो रिलीज किए गए थे, उनके मामले में फैक्‍ट यह है कि उन वीडियोज को ऑफ‍िशियल रिलीज से पहले अनऑफ‍िशियल चैनल्‍स के जरिए रिलीज किया जा चुका था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन वीडियोज पर पब्लिक डोमेन में काफी चर्चा हुई थी। जो जानकारी पब्लिक डोमेन में मौजूद थी, उसकी मात्रा को देखते हुए वह वीडियो जारी करना संभव था। 

गौरतलब है कि इस साल मई में पेंटागन के टॉप ऑफ‍िसर्स ने कुछ अनएक्‍प्‍लेंड UFO वीडियो दिखाए थे। इसके बाद से ही UFO और UAP वीडियोज की जांच की बात कही गई थी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी ऐसे वीडियोज की तह तक जाने के लिए अपनी जांच शुरू कर चुकी है। अब अमेरिकी नेवी के हालिया बयान से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पास UFO से जुड़े कई सीक्रेट्स हैं और वह इन्‍हें अपनी जनता और बाकी दुनिया से छुपा रहा है। इसका कनेक्‍शन एलियंस से हो सकता है, क्‍योंकि UFO का सच आजतक सामने नहीं आ सका और एलियंस भी हमारी दुनिया के लिए रहस्‍य बने हुए हैं।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »