एलियंस, UFO को लेकर आई नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हो सकता है जो भी लोगों ने देखा है, वह असली वस्तुएं ही हों, न कि पृथ्वी के बाहर से आई कोई चीज।

एलियंस, UFO को लेकर आई नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

Photo Credit: iStock

दुनिया के कई हिस्सों से खबरें आती रही हैं कि UFO देखा गया है।

ख़ास बातें
  • UFO के बारे में एक नई स्टडी सामने आई है
  • शोधकर्ताओं ने दो दशक तक इस तरह की रिपोर्ट्स को जांचा
  • पता लगाया कि ऐसी घटनाएं बिल्कुल साफ आसमान में ज्यादा देखी गई हैं
विज्ञापन
UFO के बारे में एक नई स्टडी सामने आई है जो इसकी सच्चाई के बारे में बहुत कुछ कहती है। एलियंस, और यूएफओ को लेकर अभी तक कोई भी ठोस प्रमाण किसी के पास नहीं है। लेकिन जांच एजेंसियां इनसे इनकार भी नहीं करती हैं। UFO ऐसी वस्तुओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो आसमान में उड़ती देखी जाती हैं लेकिन उनके बारे में कोई नहीं जानता कि ये क्या है, और कहां से आई है। इसी तरह एक और टर्म इस्तेमाल होता है जिसे UAP, यानि अनएक्प्लेन्ड एरियल फेनोमिना कहते हैं। ऐसी घटना जिसके बारे में कोई नहीं जानता। अगर आसमान में कुछ ऐसा देखा जाता है जो असाधारण हो, या जिसकी पहचान न की जा सके ऐसे स्थिति में UAP इस्तेमाल किया जाता है। 

अक्सर खबरें आती रहती हैं कि कहीं UFO, या UAP देखा गया। इस बारे में अब एक स्टडी सामने आई है। स्टडी दरअसल ऐसी चीजें देखे जाने और, वहां के वातावरण और आसपास की जगह के संबंध को उजागर करती है। मतलब कि अगर कोई UFO देखा गया है तो उस समय वहां का मौसम कैसा था, और वह कहां देखा गया। शोधकर्ताओं ने दो दशक तक इस तरह की रिपोर्ट्स को जांचा, और पता लगाया कि ऐसी घटनाएं बिल्कुल साफ आसमान में ज्यादा देखी गई हैं। 

रिपोर्ट कहती है कि अगर आसमान बिल्कुल साफ है, और वहां लाइट पॉल्यूशन भी नहीं है तो संभावना ज्यादा है कि असाधारण वस्तुएं दिखें। University of Utah में शोधकर्ताओं ने इस संबंध में गहराई तक झांक कर देखा। उन्होंने 2001 से लेकर 2020 तक, यानी 20 सालों में नेशनल यूएफओ रिसर्च सेंटर से आने वाली 1 लाख रिपोर्ट्स को खंगाला। उन्होंने पाया कि उत्तरी अमरीका में ऐसी चीजें उस जगह पर ज्यादा देखी गईं जहां आसमान खुला था, और अंधेरा था। रोचक रूप से ये रिपोर्ट्स अधिकतर ऐसी जगहों से आईं जहां पर एयर ट्रैफिक ज्यादा था, या फिर वहां मिलिट्री एरिया बनाया गया था। 

शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हो सकता है जो भी लोगों ने देखा है, वह असली वस्तुएं ही हों, न कि पृथ्वी के बाहर से आई कोई चीज। हां, ये हो सकता है कि देखने वालों को उनके बारे में समझ न आया हो कि यह असल में क्या है। दुनिया के कई हिस्सों से खबरें आती रही हैं कि UFO देखा गया है। लेकिन मॉडर्न साइंस अभी तक इस बात के सबूत नहीं ढूंढ पाया है। 

इसी संबंध में अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की एक यूनिट की चौंकाने वाली रिपोर्ट हाल ही में सामने आई थी। CIA की एक खुफिया यूनिट है जिसका नाम ऑफिस ऑफ ग्लोबल एक्सेस (OGA) है। इस यूनिट ने दुनियाभर से क्रैश हुए UFO के टुकड़े इकट्ठे किए। CIA की यूनिट को दुनियाभर से क्रैश हुए UFO के 9 सबूत मिले। इनमें कुछ तो क्रैश हुए यूएफओ के टुकड़े हैं और कुछ सही सलामत भी बताए गए हैं। ये ऐसे स्पेस क्राफ्ट बताए गए हैं जिनको इंसान ने नहीं बनाया है। उससे पहले नासा की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें एजेंसी ने इस तरह के क्राफ्ट और एलियंस के होने की संभावना से इनकार नहीं किया था। एलियंस, UFO जैसे मामलों पर जांच करने के लिए एक इंडिपेंडेट कमिटी बनाई गई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, UFO debate, UAP, Aliens
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »