• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 1930 में अमेरिका को मिला था क्रैश UFO और मरे हुए ‘एलियंस’, पूर्व अमेरिकी ऑफ‍िसर का संसद में दावा

1930 में अमेरिका को मिला था क्रैश UFO और मरे हुए ‘एलियंस’, पूर्व अमेरिकी ऑफ‍िसर का संसद में दावा

UFO hearing : डेविड ग्रुश ने संसद में यह भी दावा किया कि अमेरिकी सरकार को एलियंस मिले थे और सरकार उनके स्‍पेसक्राफ्ट पर काम कर रही है।

1930 में अमेरिका को मिला था क्रैश UFO और मरे हुए ‘एलियंस’, पूर्व अमेरिकी ऑफ‍िसर का संसद में दावा

डेविड ग्रुश ने दावा किया कि रिसर्च के दौरान उन्‍हें UFO को लेकर की जा रही रिसर्च और रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी हुई थी।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी संसद में बुधवार को हुई अहम सुनवाई
  • पूर्व अधिकारी ने बहुत बड़ा दावा किया
  • कहा कि अमेरिका को मिला था क्रैश यूएफओ
विज्ञापन
क्‍या अमेरिका ने दुनिया से UFO और एलियंस से जुड़ा सच छुपाया है? अमेरिकी संसद में बुधवार को हुई एक अहम सुनवाई के बाद यह सवाल खड़ा हुआ है। UFO और एलियंस पर हुई सुनवाई के दौरान अमेरिकी नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफ‍िसर डेविड ग्रुश ने दावा किया कि अमेरिकी सरकार ने कई दशकों तक एक प्रोग्राम चलाया। उसने दुर्घटनाग्रस्‍त यूएफओ को हासिल किया और उसकी रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम किया।  

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, डेविड ग्रुश ने संसद में यह भी दावा किया कि अमेरिकी सरकार को एलियंस मिले थे और सरकार उनके स्‍पेसक्राफ्ट पर काम कर रही है। डेविड ग्रुश ने पिछले साल तक अमेरिका के सरकारी विभाग के लिए यूएफओ से जुड़ी घटनाओं पर रिसर्च की थी।   

डेविड ग्रुश ने दावा किया कि रिसर्च के दौरान उन्‍हें UFO को लेकर की जा रही रिसर्च और रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी हुई थी। उन्‍होंने कोशिश की, लेकिन सरकार की ओर से प्रोग्राम देखने की मंजूरी नहीं दी गई। ग्रुश ने कहा कि अमेरिका को 1930 में एक स्‍पेसक्राफ्ट मिला था। उसमें लाशें थीं, लेकिन वो इंसान नहीं थे। ग्रुश ने दावा किया कि प्रोग्राम से जुड़े अधिकारियों ने उन्‍हें इसके बारे में बताया था। 

ग्रुश ने कहा कि इस तरह के खुलासों की वजह से उन्‍हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उनकी जान को भी खतरा है। ग्रुश के दावों को अमेरिकी रक्षा विभाग ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यानी अमेरिकी सरकार ने एलियंस और यूएफओ को लेकर किसी गए दावों को मानने से इनकार किया है। 

ग्रुश ने पिछले महीने दावा किया था कि एलियंस हैं और पृथ्‍वी के बाहर जीवन मौजूद है। हालांकि संसद में हुई सुनवाई के दौरान ग्रुश ने कई दावों को नहीं दोहराया। कमिटी के एक मेंबर ने जब ग्रुश से पूछा कि क्‍या उन्‍हें अपनी जान का डर है? ग्रुश ने इसका जवाब हां में दिया। उन्‍होंने कहा कि मेरे कामों से आखिरकार एक सकारात्‍मक परिणाम आएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »