पृथ्वी की ओर आज आ रहा है विशाल एस्ट्रॉयड, कल आएगी दूसरी आफत!

2022 QP4 पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदू से 7 किलोमीटर प्रति सेकंड या 25,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा। इसके अलावा स्पेस एजेंसी के अनुसार, यह मंगल ग्रह के पास 31 दिसंबर 2022 तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2022 15:43 IST
ख़ास बातें
  • 26 अगस्त, यानी आज पृथ्वी के पास से 2022 QP4 Asteroid गुजरेगा
  • कल आएगा 2022 QQ4 Asteroid
  • चौड़ाई में QP4 का साइज 40 फुट और QQ4 का साइज 110 फीट है

2022 QP4 पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदू से 7 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से गुजरेगा

पृथ्वी के पास से समय-समय पर एस्ट्रॉयड (Asteroids) गुजरते रहते हैं। इनमें से कुछ एस्ट्रॉयड अच्छी दूरी बनाकर चलते हैं, तो कुछ इतनी पास से गुजरते हैं कि इन्हें धरती के लिए खतरा मानते हुए दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां महीनों पहले से इनके आगमन के ऊपर रिसर्च करना शुरू कर देती हैं। एक ऐसा ही एस्ट्रॉयड आज, यानी 26 अगस्त को पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के अनुसार, इसका नाम 2022 QP4 है, जिसका आकार एक बस के समान है। 

NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के Asteroid Watch प्रोग्राम के अनुसार, शुक्रवार, 26 अगस्त, यानी आज पृथ्वी (Earth) के पास से एक विशाल एस्ट्रॉयड गुजरने वाला है। इसके साइज की बात करें, तो यह 40 फुट चौड़ा विशाल एस्ट्रॉयड है। जेपीएल ने इसके साइज को समझाने के लिए इसकी तुलना एक बस से की है। 2022 QP4 नाम का यह एस्ट्रॉयड पृथ्वी के 14,00,000 km दूर से गुजरेगा, जो अंतरिक्ष कक्षाओं के हिसाब से नजदीकी दूरी है। उदाहरण के लिए यह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का तीन गुना है। 

2022 QP4 पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदू से 7 किलोमीटर प्रति सेकंड या 25,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा। इसके अलावा स्पेस एजेंसी के अनुसार, यह मंगल ग्रह के पास 31 दिसंबर 2022 तक पहुंचेगा।

इतना ही नहीं, शनिवार, 27 अगस्त को भी 2022 QQ4 नाम का एक एस्ट्रॉयड पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। JPL का कहना है कि इस 110 फुट बड़े एस्ट्रॉयड के साइज की तुलना एक हवाई जहाज से की जा सकती है। यह हमारे ग्रह के 5,930,000 km नजदीक से गुजरेगा और उस समय इसकी स्पीड 26,000 kmph होगी।

NASA JPL के अनुसार, एक एस्ट्रॉयड की कक्षा की गणना सूर्य के चारो ओर अण्डाकार रास्ते का पता लगाकर की जाती है। नीयर-अर्थ ऑब्जेक्ट (Near-Earth Objects) की कक्षीय स्थिति माइनर प्लैनेट सेंटर के डेटाबेस से आती है, जो छोटे ऑब्जेक्ट की पोजीशन के माप के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त क्लियरिंगहाउस है। यह डेटा दुनिया भर की रिसर्च लैब्स द्वारा इकट्ठा किया जाता है, जिसमें शौकिया पर्यवेक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान भी शामिल होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid, Asteroid 2022 QQ4, Asteroid 2022 QP
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.