पृथ्वी की ओर आज आ रहा है विशाल एस्ट्रॉयड, कल आएगी दूसरी आफत!

2022 QP4 पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदू से 7 किलोमीटर प्रति सेकंड या 25,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा। इसके अलावा स्पेस एजेंसी के अनुसार, यह मंगल ग्रह के पास 31 दिसंबर 2022 तक पहुंचेगा।

पृथ्वी की ओर आज आ रहा है विशाल एस्ट्रॉयड, कल आएगी दूसरी आफत!

2022 QP4 पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदू से 7 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से गुजरेगा

ख़ास बातें
  • 26 अगस्त, यानी आज पृथ्वी के पास से 2022 QP4 Asteroid गुजरेगा
  • कल आएगा 2022 QQ4 Asteroid
  • चौड़ाई में QP4 का साइज 40 फुट और QQ4 का साइज 110 फीट है
विज्ञापन
पृथ्वी के पास से समय-समय पर एस्ट्रॉयड (Asteroids) गुजरते रहते हैं। इनमें से कुछ एस्ट्रॉयड अच्छी दूरी बनाकर चलते हैं, तो कुछ इतनी पास से गुजरते हैं कि इन्हें धरती के लिए खतरा मानते हुए दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां महीनों पहले से इनके आगमन के ऊपर रिसर्च करना शुरू कर देती हैं। एक ऐसा ही एस्ट्रॉयड आज, यानी 26 अगस्त को पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के अनुसार, इसका नाम 2022 QP4 है, जिसका आकार एक बस के समान है। 

NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के Asteroid Watch प्रोग्राम के अनुसार, शुक्रवार, 26 अगस्त, यानी आज पृथ्वी (Earth) के पास से एक विशाल एस्ट्रॉयड गुजरने वाला है। इसके साइज की बात करें, तो यह 40 फुट चौड़ा विशाल एस्ट्रॉयड है। जेपीएल ने इसके साइज को समझाने के लिए इसकी तुलना एक बस से की है। 2022 QP4 नाम का यह एस्ट्रॉयड पृथ्वी के 14,00,000 km दूर से गुजरेगा, जो अंतरिक्ष कक्षाओं के हिसाब से नजदीकी दूरी है। उदाहरण के लिए यह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का तीन गुना है। 

2022 QP4 पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदू से 7 किलोमीटर प्रति सेकंड या 25,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगा। इसके अलावा स्पेस एजेंसी के अनुसार, यह मंगल ग्रह के पास 31 दिसंबर 2022 तक पहुंचेगा।

इतना ही नहीं, शनिवार, 27 अगस्त को भी 2022 QQ4 नाम का एक एस्ट्रॉयड पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। JPL का कहना है कि इस 110 फुट बड़े एस्ट्रॉयड के साइज की तुलना एक हवाई जहाज से की जा सकती है। यह हमारे ग्रह के 5,930,000 km नजदीक से गुजरेगा और उस समय इसकी स्पीड 26,000 kmph होगी।

NASA JPL के अनुसार, एक एस्ट्रॉयड की कक्षा की गणना सूर्य के चारो ओर अण्डाकार रास्ते का पता लगाकर की जाती है। नीयर-अर्थ ऑब्जेक्ट (Near-Earth Objects) की कक्षीय स्थिति माइनर प्लैनेट सेंटर के डेटाबेस से आती है, जो छोटे ऑब्जेक्ट की पोजीशन के माप के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त क्लियरिंगहाउस है। यह डेटा दुनिया भर की रिसर्च लैब्स द्वारा इकट्ठा किया जाता है, जिसमें शौकिया पर्यवेक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान भी शामिल होता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid, Asteroid 2022 QQ4, Asteroid 2022 QP
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बिहार पुलिस बनेगी Digital Police! FIR से लेकर सबूत तक होगा ऑनलाइन
  2. Honor की Magic 8 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 4 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. ऑनलाइन मनी गेमिंग पर बैन के खिलाफ कोर्ट जा सकती हैं बड़ी गेमिंग कंपनियां
  4. Samsung के Galaxy S26 Pro और Galaxy S26 Edge में मिल सकता है Exynos 2600 चिपसेट
  5. itel ZENO 20 भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी, 128GB तक स्टोरेज और बड़ा डिस्प्ले, कीमत Rs 5,999 से शुरू
  6. Vivo T4 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  7. सस्ते PC और लैपटॉप पर भी चलेंगे जबरदस्त ग्राफिक्स वाले गेम्स, भारत में लॉन्च हो रहा है Nvidia Geforce NOW
  8. OnePlus Ace 6, Realme Neo 8 में होगी करीब 8,000mAh बैटरी, हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  9. Honor Magic V Flip 2: लॉन्च हुआ 5500mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन, जानें कीमत
  10. भारत के बाहर विदेशों में कैसे उपयोग करें UPI ऐप, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »