NASA ने जारी की नए खतरे की चेतावनी! धरती की ओर बढ़े रहे 6 बड़े एस्टरॉयड!

एस्ट्रॉयड 2022 YZ2 भी एक बड़ा उल्का पिंड है जो 12 जनवरी को धरती के करीब आ रहा है।

NASA ने जारी की नए खतरे की चेतावनी! धरती की ओर बढ़े रहे 6 बड़े एस्टरॉयड!

एस्ट्रॉयड 2022 YZ2 भी एक बड़ा उल्का पिंड है जो 12 जनवरी को धरती के करीब आ रहा है।

ख़ास बातें
  • एस्ट्रॉयड 2022 YZ2 भी एक बड़ा उल्का पिंड है जो 12 जनवरी को आएगा करीब
  • इसे एक बड़ी बिल्डिंग के साइज का बताया गया है।
  • यह जब धरती के करीब होगा तो 6400000 किलोमीटर की दूरी पर होगा।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, हम मानें न मानें, लेकिन हमारी धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं। इन्हें लघु ग्रह या छोटे ग्रह भी कहा जाता है। ये ऐसी खगोलीय वस्तुएं हैं जिनके बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हाल ही में 1 जनवरी 2023 यानि कि नए साल के दिन एक 72 फीट का एस्टरॉयड धरती के करीब आया था। अब स्पेस एजेंसी नासा ने फिर से कई एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना जारी की है। इनमें से एक बिल्डिंग के साइज जितना बड़ा बताया गया है जिसका आकार 260 फीट का है। यह 12 जनवरी को धरती के करीब आ रहा है। लेकिन उससे पहले 9 जनवरी को एक और उल्का पिंड धरती के करीब से गुजरेगा। इस तरह से आने वाले दिनों में 6 एस्ट्रॉयड के धरती के पास से गुजरने की बात कही गई है। इनसे पृथ्वी को कितना खतरा है, आइए आपको बताते हैं। 

स्पेस एजेंसी नासा ने कई और उल्का पिंड के धरती के करीब आने की चेतावनी जारी की है। एस्ट्रॉयड पिछले कुछ हफ्तों में कई बार पृथ्वी के नजदीक आ चुके हैं। अब 230 फीट का एक और एस्ट्रॉयड 9 जनवरी को धरती के करीब आ रहा है। इसका नाम 2021 TL है। यह 30420 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, यह उल्का पिंड जब धरती के सबसे नजदीक होगा, तब इसकी दूरी 5450000 किलोमीटर होगी। यह 8.4 किलोमीटर प्रति सेकंड की दर से धरती की ओर बढ़ रहा है।

एस्ट्रॉयड 2022 YZ2 भी एक बड़ा उल्का पिंड है जो 12 जनवरी को धरती के करीब आ रहा है। इसे एक बड़ी बिल्डिंग के साइज का बताया गया है। जो कि आकार में 260 फीट का है। यह जब धरती के करीब होगा तो 6400000 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसकी स्पीड 23616 किलोमीटर प्रति घंट बताई गई है। इसके बाद 13 जनवरी को 2022 YS5 नामक एस्ट्रॉयड भी पास आ रहा है जिसका साइज 130 फीट बताया गया है। 14 जनवरी को भी दो एस्टरॉयड धरती के करीब से गुजरने की सूचना जारी की गई है। 

हाल ही में अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2022 YR1 एस्टरॉयड के धरती के पास से गुजरने की सूचना जारी की थी। यह कमर्शियल प्लेन के जितना बड़ा था। यह 1 जनवरी 2023 को पृथ्वी के सबसे नजदीक था। जो कि 6250000 किलोमीटर की दूरी पर था। इससे धरती को कोई खतरा नहीं बताया गया था। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर किसी कारणवश एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो बहुत ही विनाशाकारी साबित हो सकता है। इनकी टक्कर इतनी प्रभावशाली हो सकती है जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2022 YZ2, NASA, Warning, Asteroid, asteroid 2021 TL
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »