अलर्ट! 2 एस्‍टरॉयड एकसाथ आ रहे धरती के करीब, कितना बड़ा खतरा हैं? जानें

Asteroid : दोनों एस्‍टरॉयड का आकार छोटा है, इसलिए ये पृथ्‍वी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

अलर्ट! 2 एस्‍टरॉयड एकसाथ आ रहे धरती के करीब, कितना बड़ा खतरा हैं? जानें

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश के कारण हुआ था।

ख़ास बातें
  • आज दो एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आ रहे
  • नासा जेपीएल ने शेयर की जानकारी
  • दोनों एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के लिए नहीं हैं खतरनाक
विज्ञापन
Asteroid : पृथ्‍वी के करीब एस्‍टरॉयड्स का आना जारी है। जनवरी की तरह फरवरी में भी हमारी धरती ने कई खतरनाक चट्टानी आफतों का सामना किया है। आज यानी 28 फरवरी को भी दो एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह को ‘दहलाने' का इरादा लिए नजदीक आ रहे हैं। इनमें से एक तो सिर्फ 52 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। आपको यह दूरी अधिक लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता के आगे बहुत कम है। आइए जानते हैं दोनों एस्‍टरॉयड के बारे में डिटेल में। 

आज पृथ्‍वी के करीब आ रहे पहले एस्‍टरॉयड का नाम है- Asteroid 2024 CE7. नासा जेपीएल के अनुसार, यह जब धरती के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 52 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 2024 CE7 बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी स्‍पीड 69 हजार 645 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

इसके अलावा, Asteroid 2024 CC7 भी आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। दोनों एस्‍टरॉयड के नाम से पता चलता है कि इन्‍हें इसी साल खोजा गया है और ये पहले कभी भी पृथ्‍वी के करीब नहीं आए।    

क्‍योंकि दोनों एस्‍टरॉयड का आकार छोटा है, इसलिए ये पृथ्‍वी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हालांकि वैज्ञानिक इन्‍हें तब तक मॉनिटर करेंगे, जब तक ये पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। एस्‍टरॉयड की दिशा बदल जाए और वह पृथ्‍वी से टकरा जाए तो बड़ी तबाही मचा सकता है। 

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश के कारण हुआ था। 
 

क्‍या हैं एस्‍टरॉयड 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »