पृथ्वी से टकराएंगी 5 चट्टानें? नासा ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
नासा ने 5 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया है। आज यानी 4 जनवरी को 5 एस्टरॉयड हमारे ग्रह के लिए आफत बनकर आ रहे हैं। पहला एस्टरॉयड 2025 YN7 है जो 58 फीट बड़ा है। यह 25.30 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह दूरी तो लाखों किलोमीटर की है और बहुत ज्यादा है तो ऐसा नहीं है। सौरमंडल की विशालता के आगे यह दूरी बहुत ही कम कही जाती है।