• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पूरे ब्रह्मांड में हो सकती है हीरों की बारिश, वैज्ञानिकों की यह स्‍टडी आपको चौंका देगी

पूरे ब्रह्मांड में हो सकती है हीरों की बारिश, वैज्ञानिकों की यह स्‍टडी आपको चौंका देगी

दरअसल, नेपच्यून और यूरेनस को लेकर यही माना जाता है कि ये हमारे सौर मंडल के सबसे बाहरी ग्रह हैं, जहां बर्फ ही बर्फ है। इसका मतलब है कि पूरे ब्रह्मांड में हीरे की बारिश हो सकती है।

पूरे ब्रह्मांड में हो सकती है हीरों की बारिश, वैज्ञानिकों की यह स्‍टडी आपको चौंका देगी

यूरेनस और नेपच्यून जैसे बर्फीले ग्रहों के अंदर एक्‍स्‍ट्रीम कंडीशंस की वजह से विलक्षण कैमिस्‍ट्री और स्‍ट्रक्‍चरल ट्रांजिशन हो सकते हैं। यानी वहां हीरे की या सुपरआयोनिक पानी की बारिश हो सकती है।

ख़ास बातें
  • यूरेनस और नेपच्यून में होने वाली बारिश को किया रिक्र‍िएट
  • इसके बाद ही वैज्ञानिकों ने यह सुझाव दिया है
  • इस प्रयोग में एक साधारण प्‍लास्टिक की अहम भूमिका रही
विज्ञापन
हीरा कह लें या डायमंड, सुनकर ही दिमाग में दुनिया सबसे महंगी चीज की फीलिंग आने लगती है। हीरा सबसे कठोर चीजों में से एक है और एक हीरे को हीरा ही काट सकता है। इसकी जूलरी सब के बस की बात नहीं, इसीलिए हीरा अनमोल है। अगर आपसे कहा जाए कि पूरे ब्रह्मांड में हीरों की बारिश हो सकती है, तो बेशक आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन ऐसा हो सकता है। दरअसल, हमारे ब्रह्मांड के दो सबसे सुदूर ग्रहों यूरेनस और नेपच्यून में होने वाली अजीबोगरीब बारिश को रिक्रिएट करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह सुझाव दिया है। खास यह है कि इस बारिश को रिक्रिएट करने के लिए उन्‍होंने एक आम प्‍लास्टिक को इस्‍तेमाल किया। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पहले यह सिद्धांत दिया था कि अत्यधिक उच्च दबाव और तापमान, बर्फ की विशाल सतह से हजारों किलोमीटर नीचे हाइड्रोजन और कार्बन को ठोस हीरे में बदल देते हैं। अब साइंस एडवांस में पब्लिश नई स्‍टडी ने इस मिश्रण में ऑक्सीजन को डाला और पाया कि ‘डायमंड रेन' सोच से ज्‍यादा सामान्य हो सकता है।

दरअसल, नेपच्यून और यूरेनस को लेकर यही माना जाता है कि ये हमारे सौर मंडल के सबसे बाहरी ग्रह हैं, जहां बर्फ ही बर्फ है। इसका मतलब है कि पूरे ब्रह्मांड में हीरे की बारिश हो सकती है। कैसे? यही इस रिसर्च में समझाया गया है। इसमें कहा गया है कि यूरेनस और नेपच्यून जैसे बर्फीले ग्रहों के अंदर एक्‍स्‍ट्रीम कंडीशंस की वजह से विलक्षण कैमिस्‍ट्री और स्‍ट्रक्‍चरल ट्रांजिशन हो सकते हैं। यानी वहां हीरे की या सुपरआयोनिक पानी की बारिश हो सकती है। 

इसको लेकर किए गए एक्‍सपेरिमेंट की जानकारी देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि रिसर्चर्स ने शॉक-कंप्रेसिंग पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) प्लास्टिक द्वारा C और H2O के एक स्टोइकोमेट्रिक मिश्रण की जांच की और सीटू एक्स-रे जांच की। रिसर्चर्स ने ~3500 से ~6000K तक तापमान पर प्रेशर के बीच में हीरे के बनने को ऑब्‍जर्व किया। C और H2O में देखी गई डिमिक्सिंग से पता चलता है कि बर्फ के विशाल भंडार के अंदर हीरे की बारिश ऑक्सीजन द्वारा बढ़ाई जाती है। रिसर्च अनुमान देती है कि अगर बर्फ के इन विशाल ग्रहों पर एक्‍स्‍ट्रीम कंडीशंस की वजह से विलक्षण कैमिस्‍ट्री और स्‍ट्रक्‍चरल ट्रांजिशन हो जाए, तो पूरे ब्रह्मांड में हीरे की बारिश हो सकती है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Diamond, Diamonds, Universe, new study, science news latest

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »