• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • उत्पाद ही नहीं पैकेजिंग भी होगी स्मार्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन तकनीक की हुई खोज

उत्पाद ही नहीं पैकेजिंग भी होगी स्मार्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन तकनीक की हुई खोज

उत्पाद ही नहीं पैकेजिंग भी होगी स्मार्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन तकनीक की हुई खोज
विज्ञापन
डिजिटल कहे जाने वाले इस युग में अब जल्द ही तकनीक का एक नया और अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। भविष्य में उत्पादों की साधारण पैकेजिंग में इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन का उपयोग किया जाएगा, जो आपको उत्पाद से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचना मुहैया कराएगी।

ब्रिटेन की युनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड के वैज्ञानिकों ने एक कागज की पैकेजिंग में इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन संलग्न करने का एक नया तरीका खोजा है, जिसमें उपभोक्ताओं के लिए साधारण संदेश निहित होंगे। यह प्रयोग पैकेजिंग उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

इस शोध के मुख्य वैज्ञानिक डेविड लिडजी ने बताया, "उत्पाद की पैकेजिंग और लेबल में अधिक नवीनता लाई जा सकती है। इससे ग्राहकों को उत्पाद की जानकारी के साथ ही नए उत्पादों का पता लगाने में भी मदद मिलेगी। पैकेजिंग पर प्रकाश उत्सर्जित पैनलों और डिस्पले का उपयोग उत्पाद के बारे में जागरूकता बढ़ाने में कंपनी के लिए अधिक सुलभ तरीका हो सकता है।"

इसका उपयोग ग्रीटिंग कार्ड्स और अन्य उत्पादों में हो सकता है, जिसमें उपभोक्ताओं को कुछ साधारण संदेश भी प्राप्त होंगे।

यह शोध दल प्रौद्योगिकी उत्पादों की कंपनी नोवालिया के साथ सहयोग कर पैकेजिंग पर जानकारी प्रदर्शित करने के एक नए मार्ग पर काम कर रहा है।

यह शोध 'आईईईई जर्नल ऑफ डिस्पेल टेक्नोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Interactive Screens, The Future of Packaging, Product

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »