पृथ्‍वी पर 21 टन का खतरा! अंतरिक्ष में गया चीनी रॉकेट का बूस्टर आउट ऑफ कंट्रोल

ऐसा तीसरी बार हो रहा है, जब चीन ने अपने ‘लॉन्ग मार्च 5 बी रॉकेट’ के फर्स्‍ट स्‍टेज के डिस्‍पोज को कंट्रोल नहीं करने का ऑप्‍शन चुना है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 14:10 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने ‘लॉन्ग मार्च 5 बी रॉकेट’ के फर्स्‍ट स्‍टेज को नहीं किया कंट्रोल
  • करीब 21 टन का स्‍टेज अंतरिक्ष में तैर रहा है
  • लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट की बॉडी काफी बड़ी है

करीब 21 टन का स्‍टेज अपने आप तैरते हुए दिखाई दे रहा है।

अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाने के लिए चीन ने रविवार को पहला लैब मॉड्यूल वेंटियन (Lab Module Wentian) लॉन्च किया था। जिस रॉकेट के जरिए इसे स्‍पेस में भेजा गया, उसका स्‍टेज अपने आप पृथ्‍वी पर गिरने जा रहा है। ऐसा तीसरी बार हो रहा है, जब चीन ने अपने ‘लॉन्ग मार्च 5 बी रॉकेट' के फर्स्‍ट स्‍टेज के डिस्‍पोज को कंट्रोल नहीं करने का ऑप्‍शन चुना है। इससे पहले 2020 और 2021 में चीनी रॉकेट का मलबा अनियंत्रित रूप से पृथ्‍वी पर पहुंचा था। हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स में इन घटनाओं पर नजर रखने वाले अनुभवी ट्रैकर ‘जोनाथन मैकडॉवेल' ने बताया है कि करीब 21 टन का स्‍टेज अपने आप तैरते हुए दिखाई दे रहा है। 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, अमेरिकी सेना ने इसको लेकर अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, ना ही सोशल मीडिया पर इसकी कोई चर्चा है। सामान्य रूप में रॉकेट स्‍टेज के गिरने से हताहत होने का जोखिम बहुत कम होता है, लेकिन लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट की बॉडी काफी बड़ी है। गौरतलब है कि चीन ने रविवार को वेंटियन स्पेस स्टेशन मॉड्यूल को लॉन्च किया था। पहले से तय योजना के अनुसार इसे तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के साथ डॉक किया गया। नेचर एस्ट्रोनॉमी के एक अध्ययन में बताया गया है कि इन विशाल स्‍टेजों को पृथ्वी पर अनियंत्रित रूप से गिरने देने की प्रथा ‘अनावश्यक जोखिम' पैदा करती है। 
Advertisement

इस साल अप्रैल में मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के आसमान में भी चमकती हुई रोशनी दिखाई दी थी और मलबा आकर कई इलाकों में गिरा था। इसे लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा था कि वह फरवरी 2021 में लॉन्च किए गए चीनी रॉकेट की री-एंट्री का ‘क्‍लोज मैच' था। जब रॉकेट की बॉडीज वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से बच जाती हैं, तो उसके बाकी हिस्‍से जैसे- नोजल, रिंग और टैंक पृथ्वी पर असर डाल सकते हैं। 

उस वक्‍त भी हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के स्‍पेस-वॉचर जोनाथन मैकडॉवेल ने बताया था कि वह मलबा, चीन के 3B रॉकेट का हिस्‍सा था। ऐसी चीजें वातावरण में प्रवेश करने पर बहुत ज्‍यादा गर्मी और घर्षण पैदा करती हैं। इससे वो जल सकती हैं। लेकिन बड़ी चीजें पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पातीं। अब अंतरिक्ष में तैर रहा 21 टन का स्‍टेज कहां जाकर गिरेगा, इस बारे में पुख्‍ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि इसकी वजह से नुकसान की संभावना कम है, लेकिन किसी चुनौती से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.