इंसान को चांद पर भेजने वाले रॉकेट की टेस्टिंग पूरी, क्‍या फ‍िर फेल हुई Nasa?

नासा का दावा है कि उसने इन परेशानियों को हल कर लिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जून 2022 19:19 IST
ख़ास बातें
  • वेट ड्रेस रिहर्सल में रॉकेट को टेस्‍ट किया जाता है
  • कहा जाता है कि इस दौरान हाइड्रोजन लीक का पता चला
  • हालांकि नासा ने रिहर्सल को नहीं रोका

इस मिशन को मंजूरी देने के लिए प्री-लॉन्‍च टेस्‍ट या वेट ड्रेस रिहर्सल एक जरूरी प्रक्रिया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) एक बार फ‍िर से इंसान को चांद पर उतारना चाहती है। इसके लिए उसने आर्टिमिस मिशन तैयार किया है। मिशन के लिए अबतक के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम' (SLS) को तैयार किया गया है। दो महीने पहले यानी अप्रैल में अंतरिक्ष एजेंसी ने इस रॉकेट को वेट ड्रेस रिहर्सल की प्रक्रिया से गुजारा था। इस प्रक्रिया में रॉकेट को टेस्‍ट किया जाता है। हालांकि तकनीकी खामियां सामने आने की वजह से वेट ड्रेस रिहर्सल पूरी नहीं हो पाई। अब चौथी बार वेट ड्रेस रिहर्सल की जा रही है, पर ऐसा लगता है कि अंतरिक्ष एजेंसी को अपने मकसद में कामयाबी नहीं मिल पाई। 

eurasiantimes ने लिखा है कि 20 जून की सुबह SLS रॉकेट को पहली बार ईंधन से भरा गया था। हालांकि टीम को हाइड्रोजन रिसाव का पता चला और कहा जाता है कि आर्टेमिस मिशन का प्री-लॉन्च टेस्‍ट अपने उद्देश्‍य को हासिल नहीं कर पाया। इस मिशन को मंजूरी देने के लिए प्री-लॉन्‍च टेस्‍ट या वेट ड्रेस रिहर्सल एक जरूरी प्रक्रिया है। 
Advertisement
नासा ने इस रॉकेट में फ्यूलिंग टेस्ट करने की चौथी कोशिश 18 जून को शुरू की थी। 98 मीटर ऊंचे इस रॉकेट को एक बार फ‍िर फ्लोरिडा के कैनेडी स्‍पेस सेंटर में स्थित लॉन्‍च पैड पर ले जाया गया। साथ में ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट भी था। इससे पहले अप्रैल में हुई वेट ड्रेस रिहर्सल के दौरान नासा की पहली तीन कोशिशें नाकाम रही थीं। CNN के मुताबिक, नासा का दावा है कि उसने इन परेशानियों को हल कर लिया है। 

पिछले हफ्ते एक न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस के दौरान नासा के एक्सप्लोरेशन ग्राउंड सिस्टम्स प्रोग्राम में आर्टेमिस लॉन्च डायरेक्टर चार्ली ब्लैकवेल-थॉम्पसन ने कहा था कि शुरुआती वेट ड्रेस रिहर्सल में रॉकेट लॉन्‍च के कई लक्ष्‍यों को पूरा कर लिया गया था। 
Advertisement

बहरहाल इस मिशन को लॉन्‍च करने के लिए नासा कई तारीखों पर विचार कर रही है। इनमें 23 अगस्त से 29 अगस्त, 2 सितंबर से 6 सितंबर और उससे आगे की तारीखें शामिल हैं। वेट ड्रेस रिहर्सल के बाद SLS रॉकेट अपनी असेंबली बिल्डिंग में वापस आ जाएगा और लॉन्‍च की तारीख का इंतजार करेगा। 

आर्टेमिस-1 मिशन के साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर नहीं भेजा जाएगा। नासा पहले चंद्रमा पर एक मानव रहित ओरियन कैप्सूल भेजेगी। इसके बाद इंसान को चांद पर भेजने के बारे में फैसला लिया जाएगा। आर्टेमिस-1 मिशन इस साल जून में लॉन्‍च होने वाला था, जिसमें अब देरी हो चुकी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.