SuryaGrahan 2024 : 2 अक्‍टूबर गांधी जयंती के दिन सूर्यग्रहण, भारत में दिखेगा? जानें

2 अक्‍टूबर को लगने वाला ग्रहण, वलयाकार (annular) ग्रहण होगा। इसमें एक रिंग ऑफ फायर भी दिखाई देगी।

SuryaGrahan 2024 : 2 अक्‍टूबर गांधी जयंती के दिन सूर्यग्रहण, भारत में दिखेगा? जानें

भारत में अगले कुछ साल एक अच्‍छा सूर्यग्रहण दिखने की उम्‍मीद कम है।

ख़ास बातें
  • 2 अक्‍टूबर को इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा
  • यह भारत में प्रभावी नहीं होगा
  • वलयाकार सूर्यग्रहण का ज्‍यादातर पथ समुद्र के ऊपर होगा
विज्ञापन
Suryagrahan 2 Oct 2024 : साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण नजदीक आ गया है। 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन एक और सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) दिखाई देगा। इस साल का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल को लगा था, जो अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के इलाकों में देखा गया था। वह एक पूर्ण सूर्यग्रहण था। भारत में वह दिखाई नहीं दिया था। 2 अक्‍टूबर को लगने वाला ग्रहण, वलयाकार (annular) ग्रहण होगा। इसमें एक रिंग ऑफ फायर भी दिखाई देगी और सूर्य जलती हुई अंगूठी जैसा नजर आएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंग ऑफ फायर को 7 मिनट 25 सेकंड तक देखा जा सकेगा। हालांकि यह ग्रहण भी भारत में प्रभावी नहीं है। 2 अक्‍टूबर को लग रहे ग्रहण की शुरुआत उत्तरी प्रशांत महासागर में हवाई के दक्षिण से होगी और यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर में साउथ जॉर्जिया में खत्‍म होगा। 

धरती पर सूर्यग्रहण का दायरा करीब 14 हजार 163 किलोमीटर का होगा। इसका पथ 265 से 331 किलोमीटर चौड़ा होगा। वहीं, रिंग ऑफ फायर को साउथ अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी इलाकों में देखा जा सकेगा। खास बात है कि ग्रहण का ज्‍यादातर पथ समुद्र में है। 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, 'रिंग ऑफ फायर' का बेस्‍ट नजारा रापा नुई नाम के एक सुदूर ज्वालामुखी द्वीप से दिखेगा। यह जगह दक्षिणी प्रशांत महासागर में है। खास बात है कि 11 जुलाई 2010 को भी वहां पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई दिया था। 

 

भारत में अगले कुछ साल एक अच्‍छा सूर्यग्रहण दिखने की उम्‍मीद कम है। टाइम एंड डेट के अनुसार, 21 मई 2031 को भारत में वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar eclipse) दिखाई देगा, जिसमें सूर्य का लगभग 28.87% हिस्‍सा दिखाई नहीं देगा। उस ग्रहण का सबसे बेस्‍ट व्‍यू केरल और तमिलनाडु के शहरों में रहेगा।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »