सूर्य हुआ क्रोधित! पहली बार पृथ्‍वी, चंद्रमा और मंगल एकसाथ सौर तूफान की चपेट में आए, मच गई ‘तबाही’

क्‍योंकि चंद्रमा और मंगल ग्रह में चुंबकीय क्षेत्र की कमी है। इस वजह से दोनों को बहुत ज्‍यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 12:20 IST
ख़ास बातें
  • सौर तूफान का पता 28 अक्‍टूबर 2021 को चला था
  • इससे जुड़े निष्‍कर्ष अब पब्लिश किए जा रहे हैं
  • भविष्‍य के मिशनों के लिए घातक हो सकते हैं ऐसे सौर तूफान

खगोलविदों को यह भी डर है कि भविष्‍य में चांद और मंगल पर प्रस्‍तावित मानव मिशन घातक हो सकते हैं।

Photo Credit: Nasa

बीते कुछ वर्षों से सूर्य में हो रहीं गतिविधियां चिंता का विषय बनी हुई हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इतिहास में पहली बार ऐसी घटना का पता चला है, जब एक सौर तूफान (कोरोनल मास इजेक्‍शन) ने एकसाथ पृथ्वी, चंद्रमा और मंगल ग्रह को अपनी चपेट में लिया। क्‍योंकि चंद्रमा और मंगल ग्रह में चुंबकीय क्षेत्र की कमी है। इस वजह से दोनों को बहुत ज्‍यादा नुकसान हुआ है। खगोलविदों को यह भी डर है कि भविष्‍य में चांद और मंगल पर प्रस्‍तावित मानव मिशन घातक हो सकते हैं।    

गौरतलब है इस दशक के अंत तक स्‍पेस एजेंसियां चंद्रमा पर मानव मिशन और भविष्‍य में मंगल ग्रह पर मिशन भेजने की तैयारी कर रही हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्‍नॉलजी चाइना के वैज्ञानिकों की स्‍टडी में कहा गया है कि ‘स्‍पेस रेडिएशन' ऐसी समस्‍या है, जिसका हम अभी तक सामना कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्‍य में लंबे वक्‍त तक चंद्रमा और मंगल ग्रह पर रहने वाले यात्रियों के लिए यह बहुत बड़ा जोखिम बन सकता है।  
Advertisement

वैज्ञानिकों का कहना है कि बहुत ज्‍यादा सौर विस्‍फोटों की चपेट में आने के कारण चांद और मंगल ग्रह पर रेडिएशन का लेवल खतरनाक रूप से बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों को इस सौर तूफान का पता 28 अक्‍टूबर 2021 को ही चल गया था। हालांकि इससे जुड़े निष्‍कर्ष अब पब्लिश किए जा रहे हैं।  

घटना को कई ऑर्बिटरों ने कैप्‍चर किया था। इनमें यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी यानी ईएसए का एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (TGO), नासा का क्यूरियोसिटी मार्स रोवर, चीन की स्‍पेस एजेंसी का मून लैंडर, नासा का लूनार रिकोनाइसेंस ऑर्बिटर (LRO) आदि शामिल हैं।  
Advertisement

स्‍टडी में कहा गया है कि पृथ्‍वी तो सौर विस्‍फोट के नुकसान से बच गई, क्‍योंकि उसके चुंबकीय क्षेत्र ने कोई प्रभाव हमारे ग्रह पर पड़ने नहीं दिया। लेकिन चंद्रमा और मंगल को नुकसान हुआ है। सौर तूफान के साथ आए पार्टिकल्‍स वहां की मिट्टी में मिलकर रेडिएशन को बढ़ा सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.