सूर्य में अबतक का सबसे बड़ा विस्‍फोट! पृथ्‍वी पर मंडराया यह खतरा, जानें

Solar Flare : आशंका है कि इस फ्लेयर की वजह से पृथ्‍वी पर रेडियो ब्‍लैकआउट हो सकता है। पृथ्‍वी के कुछ हिस्‍सों खासकर अमेरिका में इसका असर दिख सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मई 2024 14:31 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार को एक और पावरफुल तूफान सूर्य से निकला है
  • यह सोलर फ्लेयर X8.7 कैटिगरी का है
  • हालांकि इसकी वजह से पृथ्‍वी पर नहीं चमकेंगे ऑरोरा

यह सब AR3664 नाम के एक सनस्‍पॉट का नतीजा है। बीते कई दिनों से इससे सोलर फ्लेयर निकल रहे हैं।

Solar Flare : ऐसा लगता है कि सूर्य में जारी गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को एनर्जेटिक पार्टिकल्‍स से भरा एक और पावरफुल तूफान सूर्य से निकला। इसकी वजह से मौजूदा सोलर साइकल का सबसे ताकतवर सोलर फ्लेयर, पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, यह सोलर फ्लेयर X8.7 कैटिगरी का है, जो पिछले सप्‍ताह हमारे ग्रह से टकराए फ्लेयर से भी ज्‍यादा पावरफुल है। आशंका है कि इस फ्लेयर की वजह से पृथ्‍वी पर रेडियो ब्‍लैकआउट हो सकता है। पृथ्‍वी के कुछ हिस्‍सों खासकर अमेरिका में इसका असर दिख सकता है। 

अमेरिकी एजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) का कहना है कि लेटेस्‍ट फ्लेयर की वजह से पृथ्‍वी पर कोई जियोमै‍ग्‍नेटिक तूफान या ऑरोरा दिखाई नहीं देगा। 
 

यह सब AR3664 नाम के एक सनस्‍पॉट का नतीजा है। बीते कई दिनों से इससे सोलर फ्लेयर निकल रहे हैं। 10 मई को इस सनस्‍पॉट से X5.8 कैटिगरी का सोलर फ्लेयर निकला था। मंगलवार को इस सनस्‍पॉट से एक के बाद एक 3 एक्‍स कैटिगरी के सोलर फ्लेयर निकले। इनमें X8.7 सबसे पावरफुल है। कहा जाता है कि सूर्य की 11 साल की सोलर साइक‍िल में इससे ताकतवर फ्लेयर नहीं निकला है।  
Advertisement

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) पहले ही बता चुकी है कि सूर्य में बार-बार सौर विस्‍फोटों के होने की संभावना है। ये विस्‍फोट साल 2025 तक जारी रहेंगे। इसकी वजह से सैटेलाइट्स और अंतरिक्ष यात्रियों पर असर पड़ सकता है। यह सोलर साइकल 25 है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 2019 से लगाई गई है। 
 

सोलर फ्लेयर क्‍या हैं 

जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। हमारे सौर मंडल में ये फ्लेयर्स अबतक के सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है और अपना असर दिखाती है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: solar flare, sunspot AR3664, earth, science news in hiindi, NOAA, NASA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.