सेक्‍स को लेकर हुई यह स्‍टडी क्‍या आपने पढ़ी? चौंकाने वाले हैं नतीजे

विशेषज्ञों ने 10 साल से भी ज्‍यादा समय तक जापान में 20 हजार से अधिक पुरुषों और महिलाओं के मेडिकल रिकॉर्ड को टटोला और सर्वे में दिए गए जवाबों का अध्‍ययन किया।

सेक्‍स को लेकर हुई यह स्‍टडी क्‍या आपने पढ़ी? चौंकाने वाले हैं नतीजे

Photo Credit: Unsplash

यह पहली स्‍टडी है, जिसमें सेक्‍सुअल इंटरेस्‍ट और हृदय और कैंसर मृत्यु दर के बीच संबंधों की जांच की गई है।

ख़ास बातें
  • जापान की यामागाटा यूनिवर्सिटी की स्‍टडी
  • कम कामेच्छा वाले पुरुषों में जल्‍दी मौत की संभावना
  • एक दशक की रिसर्च के बाद आए नतीजे
विज्ञापन
सेक्‍स ऐसा विषय है, जिस पर हमारे देश में लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। हालांकि व‍िदेशों में ऐसी स्‍टडीज की जा रही हैं, जो सेक्‍स और इंसान की आयु के कनेक्‍शन पर बात करती हैं। जापान की यामागाटा यूनिवर्सिटी की एक स्‍टडी में सामने आया है कि कम कामेच्छा (low libido) वाले पुरुषों में समय से पहले मौत होने की संभावना लगभग दोगुनी (1.82 गुना) होती है। स्‍टडी इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इसे करीब एक दशक की गहन रिसर्च के बाद पेश किया गया है।  

यह स्‍टडी पीएलओएस वन मैगजीन में पब्लिश हुई है। स्‍टडी कहती है कि कम सेक्स ड्राइव वाले पुरुषों में जल्दी मौत होने की संभावना अधिक होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार कम कामेच्छा खराब आदतों का संकेत है जैसे- ज्‍यादा स्‍मोकिंग करना और शराब पीना। इन सबसे क्रोनिक डिजीज का जोखिम बढ़ जाता है। 

विशेषज्ञों ने 10 साल से भी ज्‍यादा समय तक जापान में 20 हजार से अधिक पुरुषों और महिलाओं के मेडिकल रिकॉर्ड को टटोला और सर्वे में दिए गए जवाबों का अध्‍ययन किया। डेटा से पता चलता है कि 40 साल से अधिक उम्र के पुरुष जिनमें यौन रुचि (sexual interest) कम थी, उनमें कैंसर से मरने की संभावना लगभग दोगुनी और हार्ट ड‍िजीज से मौत का जोखिम डेढ़ गुना ज्‍यादा था।

रिसर्चर्स का कहना है, यह तो माना जाता है कि सेक्‍सुअल एक्टिविटीज और सेक्‍सुअल संतुष्टि से व्‍यक्ति के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को फायदा होता है, लेकिन सेक्‍सुअल इंटरेस्‍ट और इंसान की लंबी उम्र के बीच संबंध के बारे में आज तक कोई रिसर्च नहीं की गई थी। यह अपने तरह की पहली स्‍टडी है, जिसमें सेक्‍सुअल इंटरेस्‍ट और हृदय और कैंसर मृत्यु दर के बीच संबंधों की जांच की गई है।   

अपनी रिसर्च में वैज्ञानिकों पाया क‍ि खराब लाइफस्‍टाइल के कारण पुरुषों की सेक्स ड्राइव कम हो गई थी। शोध का एक खास पहलू यह है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में कम कामेच्छा के मामले ज्‍यादा थे, लेकिन इसका उनकी मृत्‍यु दर से कोई संबंध नहीं मिला।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »