SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट अपनी लॉन्चिंग के कई साल बाद पृथ्वी के वायुमंडल में टूटा

फाल्कन-9 के सेकंड स्‍टेज के विघटन पर न तो SpaceX और न ही इसके फाउंडर एलन मस्क ने कोई टिप्पणी की है।

SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट अपनी लॉन्चिंग के कई साल बाद पृथ्वी के वायुमंडल में टूटा

एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर पृथ्वी के वायुमंडल में फाल्कन 9 की री-एंट्री को कन्‍फर्म किया है।

ख़ास बातें
  • मार्च 2017 में इसने इकोस्टार 23 मिशन को लॉन्‍च करने में मदद की थी
  • एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने भी रॉकेट की री-एंट्री की पुष्टि की थी
  • हालांकि कई पोस्ट ने यह सुझाव दिया है कि यह एक उल्कापिंड था
विज्ञापन
फाल्कन-9 (Falcon-9) रॉकेट का एक हिस्सा पृथ्वी के वायुमंडल से गिरने के बाद मेक्सिको के ऊपर सुरक्षित रूप से टूट गया। रिपोर्टों से यह जानकारी सामने आई है। स्पेसएक्स (SpaceX) रॉकेट द्वारा एक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजे जाने के पांच साल बाद यह घटना घटी। मार्च 2017 में इसने इकोस्टार 23 (EchoStar 23) मिशन लॉन्च करने में मदद की थी। फ्रोंटेरा एस्पाशियल (@FronteraSpacial) ने 6 फरवरी को रॉकेट का एक वीडियो ट्वीट किया। एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने भी रॉकेट की री-एंट्री की पुष्टि की थी। हालांकि कई पोस्ट ने यह सुझाव दिया है कि यह एक उल्कापिंड था। वैसे, ढहने वाला हिस्सा तकनीकी रूप से उल्कापिंड होने से बहुत दूर है। 

फ्रोंटेरा एस्पेशियल के अनुसार इस मामले में रॉकेट, पृथ्वी के वायुमंडल उपर पूरी तरह से विघटित हो गया। यह उल्कापिंडों की तरह जमीन पर नहीं पहुंचा।
ट्वीट के मुताबिक, आज रात एक 'उल्कापिंड' को नॉर्थ मैक्सिको के ऊपर गिरते हुए देखा गया है। यह वास्तव में मार्च 2017 में EchoStar 23 मिशन के साथ लॉन्च किए गए SpaceX फाल्कन 9 का सेकंड स्‍टेज था। यह वातावरण में पूरी तरह से विघटित हो गया है।

फाल्कन-9 के सेकंड स्‍टेज के विघटन पर न तो SpaceX और न ही इसके फाउंडर एलन मस्क ने कोई टिप्पणी की है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि रॉकेट स्‍टेजेस का पृथ्वी के वायुमंडल से गिरना और सतह पर पहुंचने से पहले पूरी तरह से जल जाना सामान्य है। एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर पृथ्वी के वायुमंडल में फाल्कन 9 की री-एंट्री को कन्‍फर्म किया है। 

EchoStar 23 सैटेलाइट को पृथ्वी से लगभग 22,300 मील ऊपर छोड़ा गया था। सैटेलाइट को पृथ्वी के चारों ओर एक जियोस्‍टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट में लॉन्‍च किया गया था। शुरुआत इसे 45 डिग्री वेस्‍ट लॉन्गिट्यूट पर भूमध्य रेखा के ऊपर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। इसका मकसद ब्राजील को प्रसारण, इंटरनेट और अन्य संचार सेवाएं प्रदान करना था।

बात करें एलन मस्क (Elon Musk) की कमर्शल स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की, तो इसने 52 मिशन इस साल लॉन्च करने की योजना बनाई है। अगर SpaceX इसमें कामयाब होती है, तो वह एक साल में अबतक के सबसे अधिक लॉन्च पूरे करेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी SpaceX पार्टनर की भूमिका में है, खासतौर पर नासा के ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम के लिए। 

इसके पास इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को लाने और ले जाने की जिम्‍मेदारी है। नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए भी SpaceX नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रॉकेट सिस्टम डेवलप कर रही है। इस रॉकेट का नाम स्टारशिप रखा गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »