साउथ कोरिया ने चंद्रमा पर कुछ नया देखा, ‘दानुरी’ ऑर्बिटर ने किया कमाल! जानें

दानुरी अंतरिक्ष यान, चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर चक्‍कर लगा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 14:29 IST
ख़ास बातें
  • तमाम देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रमा पर मिशन भेज रही हैं
  • दक्षिण कोरिया ने भी चांद का चक्‍कर लगाने ऑर्बिटर भेजा है
  • इस ऑर्बिटर ने चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र को कैमरों में कैद किया है

दक्षिण कोरिया के स्‍पेसक्राफ्ट ने पहली बार चंद्रमा के विमुख फलक की तस्‍वीर ली है।

दुनियाभर के देश और उनकी अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रमा पर मिशन भेज रहे हैं। इनमें दक्ष‍िण कोरिया भी शामिल है। वहां की साइंस मिनिस्‍ट्री के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के मानव रहित अंतरिक्ष यान दानुरी (Danuri) ने सेलेनोग्राफिक डेटा जुटाने के अपने मिशन के दौरान चंद्रमा के सुदूर हिस्‍से की पहली तस्‍वीर भेजी है। चंद्रमा का विमुख फलक (far side of the Moon) एक गोलार्ध है जो हमेशा पृथ्वी से दूर रहता है। दानुरी अंतरिक्ष यान, चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर चक्‍कर लगा रहा है। ऑर्बिटर ने 22 और 24 मार्च को चंद्रमा के 3 क्रेटरों की तस्‍वीरें अपने एचडी कैमरों की मदद से ली थीं।  

योनहाप न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के स्‍पेसक्राफ्ट ने पहली बार चंद्रमा के विमुख फलक की तस्‍वीर ली है। दानुरी स्‍पेसक्राफ्ट पर लगे वाइड-एंगल पोलरिमेट्रिक कैमरा, पोलकैम फॉर शॉर्ट जैसे उपरकणों को चंद्रमा की सतह की संरचना और उसके ज्वालामुखी से संबंधित अध्‍ययनों के लिए डिजाइन किया गया है। 

दक्षिण कोरिया ने इस मिशन को आम लोगों से भी जोड़ा है। ऑर्बिटर की वेबसाइट पर जाकर लोग यह जान सकते हैं कि Danuri की रियल टाइम लोकेशन क्‍या है। करीब 145 दिनों की यात्रा के बाद दानुरी ने 27 दिसंबर को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इस स्‍पेसक्राफ्ट ने 4 फरवरी को अपना कामकाज शुरू किया था। 

दानुरी कई और जानकारियां चंद्रमा पर जुटाने वाला है। इसमें लगे उपकरणों के जरिए इस साल के आखिर तक चंद्रमा के इलाकों, चुंबकीय शक्ति, गामा किरणों आदि को स्‍टडी किया जाएगा। यही नहीं, यह ऑर्बिटर उन इलाकों की भी पहचान करेगा, जहां भविष्‍य में मून मिशन को लैंड कराया जा सकता है। 
Advertisement

चंद्रमा पर मिशन भेजने वाले देशों में अमेरिका सबसे प्रमुख है। पिछले साल आर्टिमिस 1 (Artemis1) मिशन की कामयाबी के बाद वह आर्टिमिस II मिशन की तैयारी कर रहा है। साल 2024 में इस मिशन को लॉन्‍च किए जाने का लक्ष्‍य है। नासा अपने मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को भी चंद्रमा की परिक्रमा करने के लिए भेजने जा रहा है।  
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  5. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  6. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  7. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  8. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  9. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  10. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.