Solar Eclipse 2024 : 8 अप्रैल को कितनी देर तक लगेगा सूर्य ग्रहण? कहां-कहां दिखेगा, जानें

Solar Eclipse 2024 : सूर्य का पाथ ऑफ टोटैलिटी देशों के हिसाब से अलग-अलग है। मैक्सिको में सूर्यग्रहण का असर 40 मिनट 43 सेकंड तक रहेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • 8 अप्रैल को लगने जा रहा है सूर्यग्रहण
  • अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में दिखाई देगा
  • टेक्‍सास के इलाकों में 4 मिनट 25 सेकंड तक छाएगा अंधेरा

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी। यह रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा।

होली के दिन लगे चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) के बाद अब बारी है सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) की। 8 अप्रैल को दुनिया के तीन देशों- मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में पूर्ण सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2024 date and time) लगने जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह एक अनोखी खगोलीय घटना होने वाली है। 54 साल पहले 1970 में ऐसा सूर्यग्रहण लगा था और आगे चलकर साल 2078 में फ‍िर से यह खगोलीय घटना होगी। बताया जाता है कि ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आएगा तो धरती पर जो परछाई बनेगी, वह 185 किलोमीटर चौड़ी होगी। ऐसे में यह जानना दिलचस्‍प हो जाता है कि सूर्य ग्रहण का असर कितने समय तक रहेगा। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य का पाथ ऑफ टोटैलिटी (path of totality) का समय देशों के हिसाब से अलग-अलग है। मैक्सिको में सूर्यग्रहण का असर 40 मिनट 43 सेकंड तक रहेगा। इस दौरान मैक्सिको के अलग-अलग शहरों में कुछ मिनटों के लिए पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा और घना अंधेरा छा जाएगा। यूएस में ग्रहण का असर 67 मिनट 58 सेकंड तक रहेगा और कनाडा में यह 34 मिनट 4 सेकंड तक अपना प्रभाव दिखाएगा।  
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी और यह औसत रूप से  रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा। क्‍योंकि भारत में तब रात हो रही होगी, इसलिए ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लोग यूट्यूब चैनलों और विभिन्‍न साइंस वेबसाइटों पर इस ग्रहण को देख पाएंगे (How to watch Solar Eclipse 2024 online)। गैजेट्स 360 हिंदी भी आपको ग्रहण से जुड़े अपडेट देता रहेगा। 

सूर्य जब अटलांटिक महासागर के ऊपर होगा और सूर्यास्‍त होने वाला होगा, तब ग्रहण खत्‍म हो जाएगा। शहरों के नजरिए से देखें तो पूर्ण सूर्यग्रहण का असर सबसे ज्‍यादा समय तक अमेरिका के टेक्‍सास में होगा। वहां के केरविले, फ्रेडरिक्सबर्ग के इलाकों में 4 मिनट 25 सेकंड तक पूर्ण सूर्यग्रहण रहेगा और अंधेरा छा जाएगा। यही वजह है कि ग्रहण वाले दिन अमेरिका के तमाम स्‍कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। 
Advertisement

एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्यग्रहण की अवधि 7.5 मिनट तक होगी। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा।
Advertisement

पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा। ग्रहण से एक दिन पहले ही चंद्रमा अपने निकटतम बिंदु पर पृथ्वी के करीब आएगा और दोनों के बीच दूरी 3 लाख 60 हजार किलोमीटर रह जाएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.