धरती से 400 km ऊपर थे साइंटिस्‍ट, दिखी विशालकाय ‘खोपड़ी’, Nasa ने रिलीज की फोटो, जानें

Nasa New image : 12 फरवरी को खींची गई इस तस्‍वीर को नासा की अर्थ ऑब्‍जर्वेट्री ने 31 अक्‍टूबर को रिलीज किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2023 16:35 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई तस्‍वीर
  • खोपड़ी जैसी आकृति आई नजर
  • फरवरी महीने में ली गई थी यह तस्‍वीर

तस्‍वीर में दिख रही खोपड़ी जैसी आकृति 3300 फुट चौड़ा ज्वालामुखी काल्डेरा (caldera) है।

Photo Credit: Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) समय-समय पर ऐसी तस्‍वीरें रिलीज करती है, जो चौंकाती हैं। इस बार स्‍पेस एजेंसी ने एक विशालकाय ‘खोपड़ी' को दिखाया है। असल में यह कोई खोपड़ी नहीं, लेकिन वैसी लगती जरूर है। तस्‍वीर को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से क्लिक किया गया था। असल में यह एक ज्‍वालामुखी का इलाका है, जोकि चाड और लीबिया के क्षेत्र में सहारा रेगिस्‍तान में फैला हुआ है। 12 फरवरी को खींची गई इस तस्‍वीर को नासा की अर्थ ऑब्‍जर्वेट्री ने 31 अक्‍टूबर को रिलीज किया।     

तस्‍वीर में दिख रही खोपड़ी जैसी आकृति 3300 फुट चौड़ा ज्वालामुखी काल्डेरा (caldera) है। हजारों साल तक हुए ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के कारण इसका निर्माण हुआ। खोपड़ी जैसी आकृति में दिखने वाला सफेद रंग असल में सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट, सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट का नमकीन मिश्रण है। तस्‍वीर में कई पहाड़‍ियां भी हैं, जिसने इसे खोपड़ी जैसी आकृति दी है। 
Advertisement

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भले यह जगह आज बंजर हो गई है, लेकिन करीब 14 हजार साल पहले यहां बर्फीली झील हुआ करती थी। रिपोर्ट के अनुसार 1960 के दशक में वैज्ञानिकों ने इस इलाके में समुद्री घोंघों (snails) और प्‍लवक (plankton) के जीवाश्‍मों की खोज की थी। इस इलाके से लाखों साल पुराने शैवालों (alge) के जीवाश्‍म भी मिल चुके हैं। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, इतने पुराने जीवाश्‍मों की खोज के बावजूद यह जगह सबसे कम उम्र का ज्‍वालामुखी वाला क्षेत्र है। इसके आसपास मौजूद ज्‍वालामुखी इससे भी पुराने बताए जाते हैं। अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली यह खोपड़ी देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। हालांकि नासा ने तस्‍वीर खींचने वाले अंतरिक्ष यात्री की जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement

इस तरह की तस्‍वीरें अक्‍सर सामने आती हैं, खासतौर पर मंगल ग्रह से आने वाली फोटोज वैज्ञानिकों और लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचती हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.