वैज्ञानिकों को मिला डायनासोर का पैर, एस्ट्रॉयड ने कैसा किया तबाह, अब चलेगा पता!

वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह जीवाश्‍म 66 मिलियन साल पहले डायनासोरों के साथ घटी असल घटना पर रोशनी डाल सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • लाखों-करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी पर डायनासोर रहते थे
  • एस्‍ट्राॅयड (asteroid) के पृथ्‍वी से टकराने पर वो खत्‍म हो गए
  • अब वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली है

12 किलोमीटर चौड़ा एस्‍टरॉयड जिस जगह गिरा था, वह वर्तमान में मैक्सिको की खाड़ी है और तानिस से लगभग 3,000 किलोमीटर दूर है।

Photo Credit: BBC

लाखों-करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी पर डायनासोर रहते थे। माना जाता है कि एक विनाशकारी एस्ट्रॉयड (asteroid) के पृथ्‍वी से टकराने पर जो त्रासदी आई, उसने डायनासोर के वजूद को खत्‍म कर दिया। अब वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उन्‍हें डायनासोर का पैर मिला है। हैरानी इस बात की है कि यह अभी भी काफी हद तक संरक्षित है। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह विनाशकारी एस्ट्रॉयड इवेंट से जुड़ा पहला जीवाश्म है। अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में तानिस फॉसिल साइट (Tanis fossil site) पर इस जीवाश्‍म को खोजा गया है। पैर की त्‍वचा अभी भी उससे जुड़ी हुई है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह जीवाश्‍म 66 मिलियन साल पहले डायनासोरों के साथ घटी असल घटना पर रोशनी डाल सकता है। पता चल सकता है कि जब एक विशाल एस्ट्रॉयड पृथ्वी से टकराया था और उसने डायनासोर का सफाया कर दिया था, तब वाकई में हुआ क्‍या था। 

पुरातत्वविद, एस्ट्रॉयड के असर से पहले के कुछ वर्षों के सबूत तलाशने में सफल रहे हैं। हालांकि उनका यह मानना है जिस दिन एस्ट्रॉयड पृथ्‍वी से टकराया था, उसी दिन डायनासोर मारे गए थे। ताजा खोज उन्‍हें इस बारे में और जानकारी उपलब्‍ध करा सकती है।  

BBC ने कहा है कि उसने तानिस फॉसिल साइट में तीन साल बिताए हैं। इसके लिए फ‍िल्‍माए गए दृश्‍यों को इस महीने के आखिर में प्रसारित किया जाएगा। तानिस का अस्तित्व, इसके लिए किए गए दावे पहली बार साल 2019 में न्यू यॉर्कर मैगजीन में प्रकाशित हुए थे। साइट की खुदाई कर रही टीम ने आश्वासन दिया है कि जब जीवाश्म निकाले जाएंगे, तैयार किए जाएंगे तब और भी बहुत कुछ सामने आएगा। 

माना जाता है कि 12 किलोमीटर चौड़ा एस्ट्रॉयड जिस जगह गिरा था, वह वर्तमान में मैक्सिको की खाड़ी है और तानिस से लगभग 3,000 किलोमीटर दूर है। तानिस में जीवाश्म इतनी अच्छी तरह से क्यों संरक्षित हैं, यह एक रहस्य है। हालांकि यह नहीं भूलना चाहिए कि एस्ट्रॉयड से हुई तबाही का असर दूर-दूर तक हुआ था। 
Advertisement

तानिस में हो रही खुदाई को लीड कर रहे मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्‍टूडेंट रॉबर्ट डीपल्मा ने कहा है कि इस साइट को लेकर उनके पास बहुत सारी जानकारी है, जो उन्हें यह बताती है कि तब क्या हुआ था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.