क्‍या इस ग्रह पर खत्‍म होगी एलियंस की तलाश? वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर एक्‍सोप्‍लैनेट!

जिस एक्‍सोप्‍लैनेट की खोज की गई है, उसका नाम एलएचएस 1140 बी (LHS 1140 b) है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 14:10 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने एक एक्‍सोप्‍लैनेट पर जुटाई नई जानकारी
  • वहां मौजूद हो सकता है लिक्‍व‍िड वॉटर
  • LHS 1140 b नाम के एक्‍सोप्‍लैनेट को लेकर हुई खोज

Photo Credit: B. Gougeon/Université de Montréal

पृथ्‍वी के अलावा अंतरिक्ष में और कहां जीवन हो सकता है, वैज्ञानिक बरसों से इस खोज में लगे हैं। अब उनकी ‘सुई' एक्‍सोप्‍लैनेट्स पर जाकर टिक गई है। ऐसे ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट्स (Exoplanets) कहलाते हैं। इंटरनेशनल रिसर्चर्स की एक टीम ने बड़ी खोज करते हुए ऐसे एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगाया है, जो रहने लायक हो सकता है। स्‍टडी को एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश करने के‍ लिए मंजूरी मिली है। 

जिस एक्‍सोप्‍लैनेट की खोज की गई है, उसका नाम एलएचएस 1140 बी (LHS 1140 b) है। यह हमारी पृथ्‍वी से लगभग 48 प्रकाश वर्ष दूर सेटस (Cetus) तारामंडल में स्थित एक एक्‍सोप्‍लैनेट है। दावा है कि यह एक सुपर-अर्थ आइस यानी पानी की दुनिया हो सकता है। 
Advertisement

इससे पहले वैज्ञानिकों का मानना था कि LHS 1140 b हाइड्रोजन से भरपूर घने वायुमंडल वाला एक छोटा-नेपच्यून जैसा ग्रह हो सकता है। अब जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (JWST) से मिले डेटा ने जानकारी जुटाई कि यह पृथ्‍वी से बड़ा एक्‍सोप्‍लैनेट है जो चट्टानी ढांचे वाला पानी से भरपूर ग्रह हो सकता है। 

यह ग्रह एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है। यह इतनी दूरी से अपने तारे का चक्‍कर लगाता है, जिससे इसका तापमान ऐसा हो सकता है कि वहां लिक्विड वॉटर मौजूद रहे। JWST डेटा से यह संकेत भी मिलता है कि LHS 1140 b में पृथ्वी के समान नाइट्रोजन से भरा हुआ वातावरण हो सकता है।
Advertisement

इस ग्रह को लेकर कई और चौंकाने वाली जान‍का‍रियां मिली हैं। रिसर्चर्स को पता चला है कि ग्रह के द्रव्‍यमान का लगभग 20 फीसदी हिस्‍सा पानी से बना हो सकता है। इस ग्रह में महासागर के होने की उम्‍मीद है और उसके केंद्र का तापमान 20 डिग्री के लगभग हो सकता है, जो पानी को लिक्‍व‍िड फॉर्म में बनाए रखने के लिए काफी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  2. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  3. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  9. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  10. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.