Nasa की बिल्डिंग में बिजली गुल, 7 अंतरिक्ष यात्रियों से टूटा संपर्क, मुश्किल वक्‍त में लेनी पड़ी रूस की मदद!

NASA power outage : बिजली गुल होने से मिशन कंट्रोल का आईएसएस के साथ कमांड, टेलीमेट्री और ऑडियो कम्‍युनिकेशन बाधित हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 18:38 IST
ख़ास बातें
  • मंंगलवार को नासा की बिल्डिंग में गुल हुई बिजली
  • इंंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के साथ टूटा कम्‍युनिकेशन
  • रूसी कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम की लेनी पड़ी मदद

ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर में एक अपग्रेडिंग प्रोजेक्‍ट के दौरान यह घटना हुई।

Photo Credit: Nasa

भारत में बिजली कटौती होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अमेरिका में यह बहुत बड़ी बात है, खासतौर पर जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा' (Nasa) को इस समस्‍या से जूझना पड़े। इस मंगलवार यानी 25 जुलाई को अमेरिका के ह्यूस्टन में नासा की बि‍ल्डिंग में बिजली चली गई। इस वजह से इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) और मिशन कंट्रोल के बीच कम्‍युनिकेशन बाधित हो गया। यानी कुछ समय के लिए स्‍पेस में मौजूद 7 यात्रियों का पृथ्‍वी से संपर्क टूट गया था। 

न्‍यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अचानक हुई बिजली कटौती की वजह से पहली बार नासा को बैकअप कंट्रोल सिस्टम पर जाना पड़ा। बिजली गुल होने से मिशन कंट्रोल का आईएसएस के साथ कमांड, टेलीमेट्री और ऑडियो कम्‍युनिकेशन बाधित हो गया। 

ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर में एक अपग्रेडिंग प्रोजेक्‍ट के दौरान यह घटना हुई। आईएसएस पर सवार अंतरिक्ष यात्री परेशान ना हों, इस वजह से रूसी कम्‍युनिकेशन सिस्‍टम की मदद से अंतरिक्ष यात्रियों को सारे मामले की जानकारी दी गई। 

रिपोर्ट में नासा के हवाले से कहा गया है कि अंतरिक्ष यात्रियों और आईएसएस को कोई खतरा पैदा नहीं हुआ। बैकअप कंट्रोल सिस्‍टम की मदद से 90 मिनट में कम्‍युनिकेशन को फ‍िर से बहाल कर दिया गया था। नासा का कहना है कि समस्‍या की वजह आईएसएस नहीं, बल्कि ग्राउंड पर आई खराबी थी। कोई भी क्रू मेंबर या स्‍पेसक्राफ्ट को खतरा नहीं था। 
Advertisement

ऐसे हालात से निपटने के लिए नासा के पास बैकअप कंट्रोल सिस्‍टम मौजूद है। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ, जब बैकअप कंट्रोल सिस्‍टम की मदद लेनी पड़ी। इस सिस्‍टम को उस वक्‍त के लिए तैयार किया गया है, जब खराब मौसम यानी तूफान की वजह से नासा की बिल्डिंग को बंद करना पड़े। हालांकि पहली बार बैकअप सिस्‍टम को चालू करना पड़ा, वह भी बिजली जाने की वजह से। नासा ने ह्यूस्टन से सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने बैकअप कंट्रोल सिस्‍टम को तैयार किया है। 
Advertisement
 

क्‍या है आईएसएस

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैनात है- इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (International Space Station) (ISS)। यह कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है, जिसमें अमेरिका और रूस भी शामिल हैं। आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल हमेशा तैनात रहता है और विज्ञान से जुड़े प्रयोगों व दूसरे कामों को पूरा करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.