फ‍िर सूर्य के करीब पहुंचा पार्कर सोलर प्रोब, वैज्ञानिकों को उम्‍मीद, इस बार कुछ तो अलग होगा

यह नजदीकी अप्रोच ऐसे वक्‍त में हुआ है, जब सूर्य बेहद सक्रिय है। हाल ही में कई सौर फ्लेयर्स और भू-चुंबकीय तूफान इससे रिलीज हुए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 20:19 IST
ख़ास बातें
  • पार्कर सोलर प्रोब ने बेहद करीब से सूर्य को पार किया
  • इसके बाद से वैज्ञानिक काफी उत्‍साहित हैं
  • उन्‍हें उम्‍मीद है कि कुछ नया देखने को मिलेगा

ऐसा पहली बार है, जब सूर्य को इस स्थिति में देखने के लिए पार्कर सोलर प्रोब उसके नजदीक आया है।

दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नजर इन दिनों सूर्य में हो रही गतिविधियों पर है। अपने 11 साल के सौर चक्र से गुजर रहा सूर्य बेहद एक्टिव फेज में है। हाल ही में इसमें एक सनस्‍पॉट का पता चला था, जिसका आकार पृथ्‍वी के बराबर माना जा रहा है। इसके चलते सूर्य में विस्‍फोट हो रहे हैं और कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) और सोलर फ्लेयर्स निकल रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी स्‍पेसक्राफ्ट का सूर्य के नजदीक जाना भी खतरनाक हो सकता है, लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) ने बेहद नजदीक से सूर्य को पार किया है। इसके बाद से वैज्ञानिक काफी उत्‍साहित हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्कर सोलर प्रोब, मंगलवार को सूर्य की सतह के 85 लाख किलोमीटर अंदर आया। यह सूर्य के साथ इसका 13वां नजदीकी अप्रोच था। यह नजदीकी अप्रोच ऐसे वक्‍त में हुआ है, जब सूर्य बेहद सक्रिय है। हाल ही में कई सौर फ्लेयर्स और भू-चुंबकीय तूफान इससे रिलीज हुए हैं। ऐसा पहली बार है, जब सूर्य को इस स्थिति में देखने के लिए पार्कर सोलर प्रोब उसके नजदीक आया है। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि यह स्‍पेसक्राफ्ट इस बार सूर्य में हुए किसी बड़े विस्‍फोट को कैच कर सकता है।  
Advertisement

मिशन को मैनेज करने वाली जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी (JHUAPL) के पार्कर सोलर प्रोब प्रोजेक्ट की साइंटिस्ट नूर रौफी ने कहा कि इससे पहले किसी ने भी सोलर इवेंट के दौरान सूर्य के इतने करीब से उड़ान नहीं भरी है। आने वाला डेटा पूरी तरह से नया होगा और हम निश्चित रूप से इससे बहुत कुछ सीखेंगे।

साल 2018 में जब पार्कर सोलर प्रोब को लॉन्च किया था, तो सूर्य में ऐसी कोई हलचल नहीं थी और वह शांत था। अब सोलर मैक्सिमम की अवधि आ रही है, जो साल 2025 में होने का अनुमान है। अच्‍छी बात यह है कि मौजूदा नजदीकी अप्रोच के बाद भी पार्कर सोलर प्रोब के पास 11 मौके और बचे हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि भविष्‍य में भी यह स्‍पेसक्राफ्ट कुछ और बेहतर सौर घटनाओं को हमारे सामने लाएगा। 
Advertisement

नूर रौफी ने कहा कि सौर हवाओं और सूर्य के कोरोना के बारे में हमारा दृष्टिकोण अब बिल्कुल अलग होगा। हम यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि हम आगे क्या सीखेंगे। गौरतलब है कि सूर्य का बाहरी वातावरण कोरोना, पार्कर के के आब्‍जर्वेशन का प्राइमरी टार्गेट है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.