• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में रह रहे वैज्ञानिकों के लिए किस समय शुरू होगा न्‍यू ईयर? जानें दिलचस्‍प तथ्‍य

अंतरिक्ष में रह रहे वैज्ञानिकों के लिए किस समय शुरू होगा न्‍यू ईयर? जानें दिलचस्‍प तथ्‍य

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर कई देशों के यात्री मौजूद होते हैं। इनमें अमेरिका, रूस, जापान आदि शामिल हैं। इन देशों में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्‍न मनाया जाता है।

अंतरिक्ष में रह रहे वैज्ञानिकों के लिए किस समय शुरू होगा न्‍यू ईयर? जानें दिलचस्‍प तथ्‍य

जब इन देशों के यात्री पृथ्‍वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष स्‍टेशन में हैं, तो वह नए साल का जश्‍न कब मनाएंगे।

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में न्‍यू ईयर का समय दिलचस्‍प है
  • कई देशों के अंतरिक्ष यात्री वहां एक ही समय को फॉलो करते हैं
  • वह समय भारतीय समय से साढ़े पांच घंटा पीछे है
विज्ञापन
इस वीकेंड पूरी दुनिया नए साल (New Year 2023) का स्‍वागत करेगी। दुनियाभर में नए साल के जश्‍न से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। यह जश्‍न हर देश में अलग-अलग समय पर होगा, जब उनके यहां घड़ी में रात के 12 बजेंगे और 1 जनवरी का आगाज होगा। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि धरती से करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में रह रहे हमारे वैज्ञानिक नए साल का जश्‍न कब मनाएंगे। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों में भी नए साल के स्‍वागत की वही उत्‍सुकता होगी, जो आपके अंदर पृथ्‍वी पर रहते हुए हो रही है। आइए जानते हैं कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर नए साल का आगाज कब होगा। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को अंतरिक्ष यात्रियों का दूसरा घर भी कहा जाता है। यह स्‍पेस स्‍टेशन कई देशों का जॉइंट प्राेजेक्‍ट है, जिसमें अमेरिका और रूस जैसे प्रतिद्वंदी भी शामिल हैं। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर हर समय अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम तैनात रहती है और वहां से अपने मिशनों को अंजाम देती है। 

जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसे और आसानी से समझना हो तो, अंतरिक्ष स्टेशन दिन में 16 बार पृथ्वी की परिक्रमा करता है यानी वहां रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों के सामने 16 सूर्योदय और सूर्यास्त होते हैं। 

जैसा कि हमने आपको बताया इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर कई देशों के यात्री मौजूद होते हैं। इनमें अमेरिका, रूस, जापान आदि शामिल हैं। इन देशों में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्‍न मनाया जाता है। जब इन देशों के यात्री पृथ्‍वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष स्‍टेशन में हैं, तो वह नए साल का जश्‍न कब मनाएंगे।   

रिपोर्टों के अनुसार, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री 1 जनवरी 2023 को भारतीय समय के अनुसार सुबह 5.30 बजे नया साल सेलिब्रेट करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि ISS यूनिवर्सल कोऑर्डिनेटेड टाइम का पालन करता है, जिसे ग्रीनविच मीन टाइम भी कहा जाता है। यह टाइम, सेंट्रल यूरोपियन टाइम से एक घंटा और भारत के समय से साढ़े पांच घंटा पीछे है। यानी 1 जनवरी की सुबह जब आप सोकर उठेंगे या सो रहे होंगे, तब आईएसएस पर सवार अंतरिक्ष यात्री नए साल में दाखिल होंगे। अभी आईएसएस पर 7 अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। इनमें रूस, अमेरिका और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  2. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  3. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  5. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  6. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  8. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  9. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  10. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »