Video : मंगल ग्रह के खास इलाके में पहुंची Nasa, 152 तस्‍वीरें लेकर बनाया यह वीडियो

Mars Video : यह जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) के अंदर मौजूद एक क्षेत्र है। पर्सवेरेंस रोवर ने 2021 में जेजेरो क्रेटर क्षेत्र में ही लैंड‍िंग की थी।

Video : मंगल ग्रह के खास इलाके में पहुंची Nasa, 152 तस्‍वीरें लेकर बनाया यह वीडियो

Photo Credit: Nasa

मंगल ग्रह पर बड़ी संख्‍या में छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इसका निर्माण मंगल ग्रह पर ऑब्‍जेक्‍ट्स के टकराने से हुआ हो सकता है। बेलवा क्रेटर भी उन्‍हीं गड्ढों में शामिल है।

ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह के बेलवा क्रेटर की तस्‍वीरें आई सामने
  • तस्‍वीरों को जोड़कर नासा ने बनाया वीडियो
  • इस क्रेटर की चौड़ाई 1 किलोमीटर से कम है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) काफी गंभीरता से मंगल ग्रह (Mars) को एक्‍सप्‍लोर कर रही है। नासा का पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) साल 2021 से मंगल ग्रह पर एक्टिव है और लाल ग्रह से जुड़ी जरूरी जानकारियां हम तक पहुंचा रहा है। हाल में इस रोवर ने मंगल ग्रह के बेलवा क्रेटर (Belva Crater) की 152 तस्‍वीरें लीं। नासा ने इन तस्‍वीरों को जोड़कर एक वीडियो के रूप में रिलीज किया है। खास बात है कि यह जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) के अंदर मौजूद एक क्षेत्र है। पर्सवेरेंस रोवर ने 2021 में जेजेरो क्रेटर क्षेत्र में ही लैंड‍िंग की थी। 

नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर बड़ी संख्‍या में छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इसका निर्माण मंगल ग्रह पर ऑब्‍जेक्‍ट्स के टकराने से हुआ हो सकता है। बेलवा क्रेटर भी उन्‍हीं गड्ढों में शामिल है। जो तस्‍वीरें पर्सवेरेंस रोवर ने ली हैं, वह नासा की साइंस टीम को जेजेरो क्रेटर क्षेत्र को समझने के बारे में जरूरी जानकारियां देंगी। नासा ने बताया है कि पर्सवेरेंस रोवर ने इस साल 22 अप्रैल को बेलवा क्रेटर की तस्‍वीरें ली थीं। तस्‍वीरें लेने के दौरान पर्सवेरेंस बेलवा क्रेटर के वेस्‍ट साइड में था। इस क्रेटर की चौड़ाई 1 किलोमीटर से कम 900 मीटर तक मानी जाती है।  
 

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र में मौजूद बड़े बोल्‍डर उल्‍कापिंडों की टक्‍कर का परिणाम हो सकते हैं एक संभावना यह भी है कि ये बोल्‍डर किसी रिवर सिस्‍टम द्वारा इस सिस्‍टम में लाए गए हो सकते हैं, जो करोड़ों साल पहले ग्रह पर बहा करती है। पर्सवेरेंस मिशन की डेप्‍युटी प्रोजेक्‍ट साइंटिस्‍ट केटी स्टैक मॉर्गन ने एक बयान में कहा है कि उनकी साइंस टीम बेलवा क्रेटर की तस्‍वीरों को स्‍टडी करने के लिए उत्‍सुक थी। 

हाल ही में नासा के क्यूरियोसिटी मार्स रोवर (Curiosity Mars rover) ने मंगल ग्रह पर एक तस्‍वीर ली थी। यह तस्‍वीर एक चट्टान की थी, जिसे टेरा फ‍िरमे (Terra Firme) कहा जाता है। टेरा फ‍िरमे किसी किताब के खुले पन्‍नों जैसी लगती है। लगता है कि कोई उस किताब को पढ़ने के लिए खोल गया है। तस्‍वीर को मार्स हैंड लेंस इमेजर (MAHLI) की मदद से कैप्‍चर किया गया। चट्टान का साइज 2.5 सेंटीमीटर के लगभग है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »