बचपन में कैसा था हमारा सूर्य? Nasa के जेम्‍स वेब ने 1000 प्रकाश वर्ष दूर झांककर खोजा जवाब

JWST Baby Star : जब भी कोई तारा अपनी शुरुआती अवस्‍था में होता है, तो वह वैसा बिलकुल नहीं दिखाई देता जैसी उम्‍मीद की जाती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने खोजा नया बेबी स्‍टार
  • अभी यह हमारे सूर्य के द्रव्‍यमान का 8 फीसदी है
  • एक दिन यह हमारे सूर्य की तरह ही होगा

जेम्‍स वेब ने जिस नवजात तारे को खोजा है, उसे HH 211 के तौर पर कैटिगराइज किया गया है।

Photo Credit: Nasa

Nasa के जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (JWST) ने बड़ी कामयाबी दर्ज करते हुए एक ऐसे स्‍टार को खोज निकाला है, जो बहुत दूर स्थित है और एक दिन बड़ा होकर हमारे सूर्य की तरह हो सकता है। इसका मतलब है कि यह हमें बता सकता है कि हमारा सूर्य अपने शुरुआती दौर में कैसा रहा होगा। साल 2021 के आखिर में इस टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया गया था। पिछले साल जुलाई में जेम्‍स वेब ने काम करना शुरू किया। तब से अबतक यह सुदूर ब्रह्मांड की कई अनदेखी तस्‍वीरों से दुनिया को रू-ब-रू करवा चुका है। 

इसकी हालिया तस्‍वीर की बात करें, तो JWST ने पृथ्‍वी से लगभग 1 हजार प्रकाश वर्ष दूर स्थित पर्सियस तारामंडल (Perseus constellation) में स्थित एक नवजात तारे को खोजा है। इसे प्रोटोस्टार के रूप में जाना जाता है। यह एकदम शुरुआती फेज में है फ‍िर भी 1 लाख वर्ष पुराना हो सकता है। 

रिपोर्ट कहती है कि जब भी कोई तारा अपनी शुरुआती अवस्‍था में होता है, तो वह वैसा बिलकुल नहीं दिखाई देता जैसी उम्‍मीद की जाती है। हमारा सूर्य जोकि एक चमकीला और धधकता हुआ आग का गोला है, उसके मुकाबले एक नवजात तारा अंधेरे में किसी खाली जगह जैसा नजर आता है। 

जेम्‍स वेब ने जिस नवजात तारे को खोजा है, उसे HH 211 के तौर पर कैटिगराइज किया गया है। तस्‍वीर में इसे नीले और गुलाबी रंगों में देखा जा सकता है। ये सभी गैसे हैं, जो नवजात तारे से निकल रही हैं। धीरे-धीरे ये गैसें तारे से खत्‍म होने लगेंगी और वह खुद चमकना शुरू कर देगा। नासा का कहना है कि मौजूदा वक्‍त में इस तारे का द्रव्‍यमान हमारे सूर्य का सिर्फ 8 फीसदी है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, यह हमारे सूर्य की तरह ही एक विशाल तारे में बदल जाएगा।  
Advertisement

गौरतलब है कि जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी ऑब्‍जर्वेट्री है। इसे नासा और कनाडाई स्‍पेस एजेंसी ने मिलकर तैयार किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.