• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa एक नया चांद देखने वाली है कल! बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘आईओ’ में क्‍या छुपा है? जानें

Nasa एक नया चांद देखने वाली है कल! बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘आईओ’ में क्‍या छुपा है? जानें

Nasa Jupiter Io Mission : आईओ पर कई एक्टिव ज्‍वालामुखी हैं जिनके बारे में स्‍पेस एजेंसी जानना चाहती है।

Nasa एक नया चांद देखने वाली है कल! बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘आईओ’ में क्‍या छुपा है? जानें

Photo Credit: NasaJPL

नासा का जूनो स्‍पेसक्राफ्ट (Juno spacecraft) आईओ की ज्वालामुखीय गतिविधियों की जांच करेगा।

ख़ास बातें
  • बृहस्‍पति के चांद आईओ को टटोलेगी नासा
  • कल आईओ के करीब से गुजरेगा जूनो स्‍पेसक्राफ्ट
  • ज्‍वालामुखी से पटा है यह चांद
विज्ञापन
Nasa Jupiter Io Mission : हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) के कई चंद्रमा हैं। ज्‍यादातर बात यूरोपा की होती है, लेकिन नासा का नया मिशन बृहस्‍पति के चंद्रमा ‘आईओ' (Io) को टटोलने वाला है। आईओ एक ऐसा खगोलीय प‍िंड है, जो ज्‍वालामुखी का घर है। यहां कई एक्टिव ज्‍वालामुखी हैं जिनके बारे में स्‍पेस एजेंसी जानना चाहती है। नासा का जूनो स्‍पेसक्राफ्ट (Juno spacecraft) आईओ की ज्वालामुखीय गतिविधियों की जांच करेगा। यह काम जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (NasaJPL) की देखरेख में होगा।  
 

सतह पर नहीं उतरेगा स्‍पेसक्राफ्ट 

रिपोर्ट के अनुसार, मिशन के दौरान जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ‘आईओ' की सतह पर लैंड नहीं करेगा। वह आईओ से लगभग 930 मील (1496.69 किलोमीटर) दूर रहेगा और उसका चक्‍कर लगाएगा। इस दौरान स्‍पेसक्राफ्ट का काम होगा आईओ पर बहने वाले लावा के टेंपरेचर की जांच करना और यह पता लगाना कि उसमें किस तरह की गतिविधियां हैं। 

मिशन के दौरान जूनो स्‍पेसक्राफ्ट अपने तीन कैमरों को इस्‍तेमाल करेगा और आईओ की हाई रेजॉलूशन तस्‍वीर लेगा। बताया जाता है कि अगले साल फरवरी में यानी 2 महीने बाद ही जूनो स्‍पेसक्राफ्ट आईओ के बहुत नजदीक से उड़ान भरेगा। हालांकि कल भी यह आईओ के करीब जाने वाला है। मिशन को 2025 तक खत्‍म करने का लक्ष्‍य रखा गया है। आईओ के सफर पर रहते हुए जूनो को अपनी कक्षा में 18 बार बदलाव करना होगा। 

जूनो स्‍पेसक्राफ्ट साल 2016 में बृहस्‍पति ग्रह की कक्षा में पहुंचा था। तब से यह लगातार उसकी निगरानी कर रहा है। इसी साल 8 अप्रैल को जूनो ने बृहस्‍पति ग्रह का 50वां क्लोज पास पूरा किया था। यानी स्‍पेसक्राफ्ट ने बृहस्‍पति के चारों ओर 50 परिक्रमाएं पूरी कर लीं। यह स्‍पेसक्राफ्ट बृहस्‍पति ग्रह के अन्‍य चंद्रमाओं को भी टटाेल रहा है, जिनमें गेनीमेड प्रमुख है। 

वैज्ञानिकों के लिए जितना दिलचस्‍प बृहस्‍पति ग्रह है, उतने ही अहम हैं उसके चंद्रमा। अब तक मिले सबूत बताते हैं कि बृहस्‍पति के चंद्रमा गर्म, नमकीन और जीवन को सक्षम बनाने वाले तत्‍वों से भरपूर हो सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »