550 प्रकाशवर्ष दूर NASA के Hubble टेलीस्कोप को दिखे तीन नए जन्मे तारे!

रिफलेक्शन नेबुला का वर्णन करते हुए नासा ने कहा है कि यह कुछ ऐसा होता है जैसे एक धुंध भरी रात में कार की हेडलाइट्स जलने पर उसके सामने धुंध का बादल दिखाई देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मई 2024 20:18 IST
ख़ास बातें
  • HP Tau की रोशनी स्थिर नहीं है
  • HP Tau इन तीनों में सबसे ज्यादा चमकदार तारा है
  • HP Tau महज 1 करोड़ साल पुराना बताया गया है

युवा तारे अक्सर अपने जन्म के बाद शेष रह गई धूल और गैस में लिपटे हुए पाए जाते हैं।

Photo Credit: NASA

नासा ने Hubble स्पेस टेलीस्कोप से अंतरिक्ष में एक अद्भुत नजारा कैद किया है। स्पेस एजेंसी ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें तीन नए युवा तारे नजर आ रहे हैं। ये तीनों तारे एक चमकते नेबुला में दिखाई दे रहे हैं। नासा ने इसे HP Tau फैमिली बताया है। जिसमें तीन तारे HP Tau, HP Tau G2, और HP Tau G3 नजर आ रहे हैं। 

HP Tau इन तीनों में सबसे ज्यादा चमकदार तारा है। यह तारा एक शिशु तारा है। हमारे सूर्य के बारे में कहा जाता है कि यह 4.6 अरब साल पुराना है। HP Tau महज 1 करोड़ साल पुराना बताया गया है। नासा ने इसे T Tauri तारा कहा है जिसमें अभी तक न्यूक्लियर फ्यूजन नहीं शुरू हुआ है। लेकिन यह भी हमारे सूर्य की तरह ही एक चमकदार तारा बनने की राह पर है। 

Advertisement
नासा ने प्रेस रिलीज में कहा कि ये युवा तारे अक्सर अपने जन्म के बाद शेष रह गई धूल और गैस में लिपटे हुए पाए जाते हैं। यही चीज HP Tau के पास घूमता हुआ नेबुला है। HP Tau की रोशनी स्थिर नहीं है, यह कम-ज्यादा होती नजर आ रही है। इस तरह के बदलाव स्थिर नहीं होते हैं। किसी नए जन्म लेते तारे के वातावरण से ये प्रभावित होते हैं। 

तारे के चारों ओर घूमती यह डिस्क तारे को पोषण देने का काम करती है। साथ ही कुछ पदार्थ भी इसके ऊपर गिरते रहते हैं। इसके अलावा तारे की सतह पर बड़े-बड़े सनस्पॉट होना भी तारे की अनियमित चमक का कारण हो सकते हैं। HP Tau धरती से 550 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। अन्य कुछ नेबुला की तरह यह अपना प्रकाश पैदा नहीं कर रहा है। बजाए इसके, यह एक विशाल खगोलीय आइने की तरह काम कर रहा है, जो कि आसपास मौजूद तारों की रोशनी को रिफ्लेक्ट कर रहा है। 
Advertisement

रिफलेक्शन नेबुला का वर्णन करते हुए नासा ने कहा है कि यह कुछ ऐसा होता है जैसे एक धुंध भरी रात में कार की हेडलाइट्स जलने पर उसके सामने धुंध का बादल दिखाई देता है। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अंतरिक्ष से जुड़ी घटनाओं, ताजा तस्‍वीरों को समय-समय पर शेयर करती रहती है। इनमें अक्सर हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) से कैप्चर की गई तस्वीरें भी होती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.