एस्टरॉयड में चीनी! NASA की नई खोज ने चौंकाया

Asteroid Bennu पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ऐसे शर्करा (sugar) खोजे हैं जो जीवन के निर्माण के लिए आवश्यक होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2025 10:09 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड बेन्नु पर कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैं जो जीवन के लिए जरूरी हैं।
  • ऐसे शर्करा (sugar) खोजे गए हैं जो जीवन के निर्माण के लिए आवश्यक होते हैं।
  • नमूनों में DNA और RNA बनने के लिए जरूरी शर्करा यानी सुगर मौजूद हैं।

एस्टरॉयड बेन्नु की लेटेस्ट स्टडी उत्साहित करती है।

एस्टरॉयड काफी समय से वैज्ञानिकों के लिए शोध का केंद्र रहे हैं। एस्टरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड होते हैं जो सौरमंडल में अन्य ग्रहों की तरह ही चक्कर लगाते रहते हैं। इन्हें क्षुद्र ग्रह भी कहा जाता है। ऐसा ही एक एस्टरॉयड है बेन्नु, जिसके सैम्पल नासा ने इकट्ठा किए हैं। नासा के वैज्ञानिक लम्बे समय से इसके सैम्पलों को स्टडी कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि एस्टरॉयड बेन्नु आखिर कहां से आया है, और क्या इस पर कभी जीवन रहा होगा। लेटेस्ट अपडेट में पाया गया है कि एस्टरॉयड बेन्नु पर कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैं जो जीवन के लिए जरूरी हैं। तो क्या एस्टरॉयड बेन्नु किसी ऐसी जगह से आया है जहां पर जीवन है? आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Asteroid Bennu पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ऐसे शर्करा (sugar) खोजे हैं जो जीवन के निर्माण के लिए आवश्यक होते हैं। Space.com के अनुसार, एस्‍टरॉयड बेन्नु में बहुत सारे कार्बनिक अणु हैं, जिनमें जीवन के लिए जरूरी कई ‘बिल्डिंग ब्‍लॉक्‍स' शामिल हैं। 2023 में नासा का ओसिरिस-रेक्स (Osiris-Rex) अंतरिक्ष यान पृथ्वी के निकट मौजूद एस्टरॉयड बेन्नु से 122 ग्राम धूल और कंकड़ लेकर आया था। तभी से वैज्ञानिक इसे स्टडी कर रहे हैं। एस्टरॉयड पर कई सारे खनिज अणु पहले ही खोजे जा चुके हैं। 

Advertisement

एस्टरॉयड बेन्नु की लेटेस्ट स्टडी और ज्यादा उत्साहित करती है। जर्नल  Nature Geosciences और Nature Astronomy में नई स्टडी प्रकाशित हुई है जो बताती है कि बेन्नु से लाए गए नमूनों में DNA और RNA बनने के लिए जरूरी शर्करा यानी सुगर मौजूद हैं। जापान की तोहोकू यूनिवर्सिटी के योशीहिरो फुरुकावा के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने स्टडी की। जिसके अनुसार, बेन्नू से लाए गए नमूनों में पाँच-कार्बन वाले शर्करा राइबोज़ पाए गए हैं। पहली बार अंतरिक्ष से जुटाए गए सैम्पल्स में 6-कार्बन वाला ग्लूकोज भी पाया गया है। हालाँकि यह खोज वहां पर जीवन होने की पुष्टि नहीं करती है। लेकिन इससे इतना जरूर पता चलता है कि जैविक अणु पूरे सौरमंडल में ही बिखरे हुए हैं। 

नासा का Osiris-Rex जो सैम्पल लेकर आया था उनमें फॉस्फेट की खोज पहले ही की जा चुकी थी। उनके साथ शर्करा यानी सुगर मिलकर डीएनए और आरएनए बनाते हैं। और ये जरूरी शर्करा अब सैम्पल में मौजूद पाए गए हैं। राइबोज की नई खोज का मतलब है कि अणु आरएनए बनाने वाले सभी घटक बेन्नु में मौजूद हैं। इसके अलावा एस्टरॉयड सैम्पल में एक 'गम' जैसा (gum like) पदार्थ भी पाया गया है जो पहले कभी नहीं देखा गया था। इन सभी वस्तुओं की स्टडी इस बात के राज खोल सकती है पृथ्वी पर जीवन कैसे शुरू हुआ होगा और क्या यह पृथ्वी के बाहर भी मौजूद है! 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.