Nasa को अंतरिक्ष में मिली ‘स्‍पेशल चीज’, बना सकती है ढेर सारी पृथ्‍वी

NASA : IRAS 2A और IRAS 23385 नाम के दो प्रोटोस्‍टार के आसपास रासायनिक तत्‍व मिले हैं। इनमें पृथ्‍वी पर पाए जाने वाले मार्गरिट्स (margaritas), सिरका (vinegar) और stings जैसे कंपाउंड्स की मौजूदगी है।

Nasa को अंतरिक्ष में मिली ‘स्‍पेशल चीज’, बना सकती है ढेर सारी पृथ्‍वी

वैज्ञानिकों की टीम ने इन रासायनिक तत्‍वों का पता लगाने के लिए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के एमआईआरआई (मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट) का इस्‍तेमाल किया।

ख़ास बातें
  • दो प्रोटोस्‍टार के आसपास मिला मटीरियल
  • उनमें मिले ऐसे कंंपाउंड्स जो पृथ्‍वी पर मौजूद चीजों में मिलते हैं
  • यह जीवन की संभावनाओं का संकेत हो सकता है
विज्ञापन
पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश में वैज्ञानिक पूरे ब्रह्मांड को टटोल रहे हैं। इस काम में मददगार साबित हो रहा है नासा का जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope)। टेलीस्‍कोप को साल 2021 में लॉन्‍च किया गया था। 2022 के जुलाई महीने से उसने तस्‍वीरें भेजना शुरू किया। जेम्‍स वेब की मदद से वैज्ञानिकों को  स्‍पेस में दो प्रोटोस्‍टार के चारों तरफ कुछ मटीरियल का पता चला है। यह जीवन की संभावनाओं का संकेत हो सकते हैं।  

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, IRAS 2A और IRAS 23385 नाम के दो प्रोटोस्‍टार के आसपास कुछ रासायनिक तत्‍व मिले हैं। इनमें पृथ्‍वी पर पाए जाने वाले मार्गरिट्स (margaritas), सिरका (vinegar) और stings में मौजूद कंपाउंड्स हैं। 

वैज्ञानिकों की टीम ने इन रासायनिक तत्‍वों का पता लगाने के लिए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के एमआईआरआई (मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट) का इस्‍तेमाल किया। हालांकि नासा का कहना है कि इन तत्‍वों के कारण तारों के आसपास अभी ग्रहों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। लेकिन जो मॉलिक्‍यूल्‍स मिले हैं, वह जीवन के लिए जरूरी तत्‍वों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। 

नासा का कहना है कि ये मॉलिक्‍यूल्‍स, धूमकेतु (comets) और एस्‍टरॉयड्स से जुड़ सकते हैं या भविष्‍य में किसी ग्रह का हिस्‍सा बन सकते हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ अन्‍य मॉलिक्‍यूल्‍स जैसे- फॉर्मिक एसिड, मीथेन, फॉर्मेल्डिहाइड और सल्‍फर डाइ ऑक्‍साइड को भी स्‍पेस में पाया है। रिसर्च बताती है कि सल्फर डाइऑक्साइड ने अरबों साल पहले पृथ्‍वी पर जीवन पनपने में भी भूमिका निभाई थी। 

वेब टेलीस्‍कोप की मदद से मिले डेटा को वैज्ञानिक अभी परख रहे हैं। वह यह तो नहीं जानते कि इन मॉलिक्‍यूल्‍स से जीवन पनपेगा या नहीं, लेकिन किसी नए ग्रह के निर्माण में ये मॉलिक्‍यूल्‍स शामिल हुए, तो चमत्‍कार हो सकता है!
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »