आज फिर धरती के करीब आ रहे बस जितने बड़े 2 एस्टरॉयड! जानें कितना है खतरा!

एस्टरॉयड्स को कई बार रात में टूटे हुए तारों के रूप में देखा जाता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 21:24 IST
ख़ास बातें
  • धरती के करीब आ रहे बस जितने बड़े 2 एस्टरॉयड!
  • NASA ने बड़े एस्ट्रॉयड के धरती के करीब से गुजरने की सूचना जारी की है।
  • एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

एस्टरॉयड्स को कई बार रात में टूटे हुए तारों के रूप में देखा जाता है

उल्का पिंड, या अंग्रेजी में एस्टरॉयड लगातार अंतरिक्ष में परिक्रमा करते रहते हैं। ग्रहों की तुलना में ये आकार में बहुत छोटे होते हैं। खगोल वैज्ञानिकों को कहना है कि यह ग्रहों के बनने के समय रह गए पत्थरों के टुकड़े हैं जो लगातार सूरज या फिर किसी अन्य ग्रह का चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन कई बार ये ग्रहों की ओर बढ़ने लगते हैं और उनसे टकरा भी सकते हैं। अब स्पेस एजेंसी नासा ने 2 एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। ये दोनों एस्टरॉयड आज यानि 21 अप्रैल को ही धरती के पास से होकर गुजरेंगे। ये दोनों ही एस्टरॉयड किसी बस जितने बड़े हैं। आईए आपको बताते हैं कि आज धरती के पास से होकर गुजरने वाले ये एस्टरॉयड कितने खतरनाक हो सकते हैं। 

NASA अक्सर एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी करती रहती है। इस साल एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्पेस एजेंसी ने फिर से 2 बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, इनमें से एक एस्टरॉयड 2023 HS1 नाम का है। इसका साइज 27 फीट है जो कि किसी बस जितना बड़ा है। यह आज धरती के करीब से गुजरने वाला है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी लगभग 2,770,000 किलोमीटर होगी। 

वहीं, दूसरा एस्टरॉयड 2023 HX1 बताया गया है जो 2023 HS1 से बड़ा है। इसका साइज 36 फीट है जो कि बड़ी बस के जितना बताया गया है। यह भी आज पृथ्वी की ओर बढ़ता हुआ इसके नजदीक से गुजरेगा। इसकी दूसरी धरती से 3,040,000 किलोमीटर बताई गई है। यह 38126 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा बताया गया है। एस्टरॉयड्स के बारे में कहा जाता है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कई बार छोटे एस्टरॉयड अक्सर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं। 

एस्टरॉयड्स को कई बार रात में जलते हुए गोलों के रूप में देखा जाता है, क्योंकि वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद इनमें जबरदस्त घर्षण होता है और आग लग जाती है। इन्हें साधारण भाषा में टूटा हुआ तारा भी कह देते हैं, लेकिन ये उल्का पिंडों के टुकड़े होते हैं जो धरती के गुरुत्वाकर्षण के कारण इसकी ओर खिंचे चले आते हैं। ऐेसे में अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। अप्रैल में एस्टरॉयड्स की कई घटनाएं होने वाली हैं और इन्हें रात में देखा भी जा सकेगा जो कि किसी टूटे हुए तारे के रूप में दिखाई दे सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं
  2. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  4. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  5. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  7. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  10. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.