• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी के पास से गुजर गया 3.78 लाख करोड़ रुपये का Asteroid, हम इसे पा सकते हैं अगर…

पृथ्‍वी के पास से गुजर गया 3.78 लाख करोड़ रुपये का Asteroid, हम इसे पा सकते हैं अगर…

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड अब 39 साल बाद फिर से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। उस समय "स्‍पेस माइनर्स" लॉन्च करना संभव हो सकता है।

पृथ्‍वी के पास से गुजर गया 3.78 लाख करोड़ रुपये का Asteroid, हम इसे पा सकते हैं अगर…

नेरियस Nereus $4.71 बिलियन (लगभग 3.56 लाख करोड़ रुपये) के लोहा, कोबाल्ट और निकल से बना है।

ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष खनन पर कई साल पहले काफी चर्चा हुई थी
  • इसकी मदद से कीमती और दुर्लभ धातुओं को पाया जा सकता है
  • हालांकि इस पर बहुत ज्‍यादा प्रगति नहीं हो पाई है
विज्ञापन
अंतरिक्ष खनन Space mining एक ऐसा विचार है, जिस पर 10 साल पहले बहुत जोश के साथ चर्चा हुई। कई लोगों ने तर्क दिया कि कीमती और दुर्लभ धातुओं के लिए प्राइवेट अंतरिक्ष यात्रियों को नियुक्त करके पृथ्‍वी के पास से गुजरने वाले एस्टरॉयड Asteroid का पता लगाकर उनका खनन किया जा सकता है। इससे कमर्शल स्‍पेस इकॉनमी में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। हालांकि इस पर बहुत ज्‍यादा प्रगति नहीं हुई। यह आइडिया एक बार फ‍िर चर्चा में आया है, क्‍योंकि NEA नाम का एस्टरॉयड जिसे 4660 Nereus कहा जाता है, वह पृथ्वी के पास से होकर गुजर गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि 330 मीटर व्यास वाले और अंडे के आकार के एस्टरॉयड में करीब 5 अरब डॉलर (करीब 3.78 लाख करोड़ रुपये) की कीमती धातुएं हैं।

नेरियस Nereus कभी भी खतरनाक होकर पृथ्वी के करीब नहीं आया। जब यह पृथ्‍वी के सबसे पास था, तब भी यह 
3.9 मिलियन किलोमीटर दूर था। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 10 गुना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड अब 39 साल बाद फिर से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। उस समय "स्‍पेस माइनर्स" लॉन्च करना संभव हो सकता है।

6 लाख से अधिक एस्टरॉयड का वैज्ञानिक और आर्थिक डेटाबेस रखने वाले Asterank की एक रिपोर्ट के अनुसार,  नेरियस Nereus $4.71 बिलियन (लगभग 3.56 लाख करोड़ रुपये) के लोहा, कोबाल्ट और निकल से बना है। हालांकि इसकी वर्तमान उड़ान के बाद इसकी विशेषताओं के बारे में और पता चल सकेगा।  

डिजिटल टेलिस्कोप बनाने वाली यूनिस्टेलर Unistellar के चीफ साइंस ऑफि‍सर फ्रेंक मार्चिस ने Forbes को बताया कि फरवरी 2060 में नेरेस पृथ्वी से केवल 1.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर उड़ान भरेगा। तक "स्‍पेस माइनर्स" उस पर उतरने की कोशिश कर सकते हैं। मार्चिस ने कहा कि स्‍पेस एक्‍सप्‍लोरेशन के भविष्‍य में नेरियस Nereus महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।  

इस एस्टरॉयड को  "संभावित रूप से खतरनाक" के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। 2060 में जब यह पृथ्वी के पास से गुजरेगा, तब भी यह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी के मुकाबले पांच गुना दूर होगा। ऐसी चीजें जो पृथ्वी के करीब आती हैं और काफी बड़ी होती हैं, उनसे काफी नुकसान हो सकता है। उन्हें "संभावित रूप से खतरनाक" के रूप में क्‍लासिफाइड किया जाता है। नेरियस Nereus जैसी चीजें भविष्य में खतरा पैदा कर सकती हैं, क्‍योंकि वह किसी पॉइंट पर पृथ्वी की कक्षा को पार कर करती हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asteroid, 4660 Nereus, Nereus, NEA, space mining, precious metals
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »