मंगल पर दिखी 'पत्थर की खोपड़ी' कहां से आई! नासा की भी समझ से बाहर ...

यह चट्टान मंगल के जेजीरो क्रेटर पर देखी गई है।

मंगल पर दिखी 'पत्थर की खोपड़ी' कहां से आई! नासा की भी समझ से बाहर ...

Photo Credit: NASA

नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल पर एक खोपड़ीनुमा चट्टान को देखा है।

ख़ास बातें
  • यह चट्टान कहां से आई है, अभी यह एक रहस्य बना हुआ है।
  • चट्टान को 11 अप्रैल को देखा गया था।
  • Skull Hill काफी गहरे रंग की है।
विज्ञापन
NASA मंगल पर लगातार खोजी अभियान चला रही है। स्पेस एजेंसी का मकसद लाल ग्रह जीवन की संभावना तलाशना है। नासा का पर्सेवरेंस रोवर (Perseverance rover) काफी समय से मंगल पर भ्रमण कर रहा है जिसने कई अजीबोगरीब चीजें इस रहस्यमयी ग्रह पर देखी हैं। अब पर्सेवरेंस रोवर ने एक और ऐसी ही चीज को कैमरे में कैद किया है जिसे वैज्ञानिक भी समझ नहीं पा रहे हैं। 

नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल पर एक खोपड़ीनुमा चट्टान को देखा है। यह चट्टान मंगल के जेजीरो क्रेटर पर देखी गई है। रोवर पर लगे Mastcam-Z ने इसे कैप्चर किया है। नासा के लिए यह चट्टान एक रहस्य बनी हुई है। स्पेस एजेंसी ने इसे स्कल हिल (Skull Hill) नाम दिया है। चट्टान को 11 अप्रैल को देखा गया था। यह चट्टान कहां से आई है, अभी यह एक रहस्य बना हुआ है। क्योंकि इसके आसपास के एरिया में ज्यादातर चट्टानें हल्के रंग की हैं और काफी रेतीली हैं। लेकिन Skull Hill काफी गहरे रंग की है, इसका आकार कई कोणों में हैं और यह छोटे गड्ढ़ों से ढकी हुई है। 

चट्टान की उत्पत्ति के बारे में अभी कुछ भी निश्चित नहीं है। लेकिन नासा का मानना है कि चट्टान पर दिखने वाले गड्ढे लम्बे समय के कटाव के कारण बने होंगे। या फिर यह चट्टान इम्पेक्ट क्रेटर के कारण यहां पर आई होगी। यहां इस बात पर भी जोर दिया गया है कि वैकल्पिक रूप से स्कल हिल एक आग्नेय चट्टान हो सकती है जो किसी निकटवर्ती चट्टान से कटकर आई हो। या किसी इम्पेक्ट क्रेटर से निकली हो। 

वैज्ञानिकों की टीम का मानना ​​है कि स्कल हिल का रंग क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा गेल क्रेटर (Gale crater) में पहले पाए गए उल्कापिंडों की याद दिलाता है। हालांकि टीम यह समझने के लिए पूरा जोर लगा रही है कि ये चट्टानें कहां से आईं और यहां कैसे पहुंचीं।

वैज्ञानिक लंबे समय से मंगल ग्रह पर जीवन की मौजूदगी के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। जनवरी में नासा के मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (MRO) द्वारा ली गई तस्वीरों में मंगल ग्रह की सतह उत्तरी गोलार्ध में जमे हुए रेत के टीलों से ढकी हुई दिखाई दी। पृथ्वी पर मौजूद टीले लगातार गति में रहते हैं लेकिन मंगल ग्रह पर किडनी बीन के आकार के ये टीले आश्चर्यजनक रूप से गतिहीन दिखाई दिए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »