मंगल ग्रह तेजी से घूमने लगा है, क्‍यों बढ़ गई ‘लाल ग्रह’ की स्‍पीड, जानें

Mars : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के इनसाइट मार्स लैंडर के डेटा से वैज्ञानिकों को नई जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 11:02 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह पर दिन छोटे हो रहे हैं
  • ग्रह का घूर्णन हर साल लगभग 4 मिलीएआरसीसेकेंड तक तेज हो रहा है
  • इनसाइट मार्स लैंडर के डेटा से मिली मदद

वैज्ञानिक मंगल ग्रह स्पिन यानी घुमाव को सटीक रूप से मापने (measurement) में सक्षम हुए हैं।

हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। यूरेनस (Uranus) को छोड़कर हर ग्रह अपनी धुरी पर घूमता है, जिससे दिन और रात होते हैं। पृथ्‍वी (Earth) पर एक दिन 24 घंटे का होता है। पृथ्‍वी के पड़ोसी मंगल ग्रह (Mars) पर एक दिन में 24 घंटे 37 मिनट होते हैं। अब वैज्ञानिकों के हाथ जो जानकारी लगी है, उससे पता चला है कि मंगल ग्रह पर दिन छोटे हो रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल ग्रह का घूर्णन हर साल लगभग 4 मिलीएआरसीसेकेंड (milliarcseconds) तक तेज हो रहा है। इससे मंगल ग्रह पर क्‍या असर होगा? आइए जानते हैं। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के इनसाइट मार्स लैंडर के डेटा से वैज्ञानिकों को नई जानकारी मिली है। वैज्ञानिक मंगल ग्रह स्पिन यानी घुमाव को सटीक रूप से मापने (measurement) में सक्षम हुए हैं। 
Advertisement

उन्‍हें पता चला है कि मंगल ग्रह का घूर्णन (rotation) हर साल लगभग 4 मिलीएआरसीसेकेंड तक तेज हो रहा है। यह एक मंगल वर्ष में एक मिलीसेकंड के एक अंश के बराबर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी के अनुसार, यह खोज इनसाइट मार्स लैंडर पर लगे रेडियो ट्रांसपोंडर और एंटीना के कारण हो पाई है। इसे रोटेशन एंड इंटीरियर स्ट्रक्चर एक्सपेरिमेंट (RISE) भी कहा जाता था। 

RISE की मदद से वैज्ञानिक मंगल ग्रह के घूर्णन को सटीक रूप से माप सके। उन्‍हें पता चला कि ग्रह का घूमना तेज हो गया है। हालांकि ऐसा क्‍यों हो रहा है, वैज्ञानिक यह नहीं जान पाए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह शुरुआत है। जैसे-जैसे मंगल ग्रह से जुड़े नए डेटा मिलेंगे, इस ग्रह के बारे में और जानकारियां मिलती जाएंगी। वैज्ञानिकों के निष्‍कर्ष नेचर पेपर में पब्लिश हुए हैं।  
Advertisement

सिर्फ मंगल ही नहीं, पृथ्‍वी के घूमने की रफ्तार भी तेज हुई है। पिछले साल वैज्ञानिकों ने बताया था कि पृथ्‍वी का घूर्णन भी तेज हो रहा है। बीते साल 29 जुलाई को पृथ्वी ने अपनी धुरी का एक चक्‍कर लगाने में 24 घंटे से कम वक्‍त लगाया था। पृथ्‍वी ने 24 घंटे के रोटेशन से 1.59 मिलीसेकंड कम समय में चक्‍कर पूरा कर लिया था। वैज्ञानिकों ने कहा था पृथ्‍वी ने हाल के वर्षों में अपनी गति बढ़ा दी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.