फ‍िर भड़का सूर्य! पृथ्‍वी पर भेजी ‘आफत’, इस बार चपेट में आया अमेरिका

सोलर फ्लेयर्स के हमारे ग्रह से टकराने के कारण पश्चिमी अमेरिका और प्रशांत महासागर में शॉर्टवेव रेडियो ब्‍लैक आउट हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मई 2023 13:13 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य में AR3296 नाम के एक सनस्‍पॉट में विस्‍फोट हो गया
  • M1.5 कैटिगरी के सोलर फ्लेयर्स ने पृथ्‍वी को प्रभावित किया
  • पश्चिमी अमेरिका और प्रशांत महासागर में शॉर्टवेव रेडियो ब्‍लैक आउट हो गया

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि सूर्य अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है और बहुत अधिक एक्टिव फेज में है।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

सूर्य में हलचलों का दौर जारी है, जिसका सीधा असर पृथ्‍वी पर दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को सूर्य में AR3296 नाम के एक सनस्‍पॉट में विस्‍फोट हो गया। इसकी वजह से बहुत तेज सोलर फ्लेयर्स (Solar Flares) अंतरिक्ष में निकले। उनकी दिशा पृथ्‍वी की ओर थी। M1.5 कैटिगरी के सोलर फ्लेयर्स ने पृथ्‍वी को प्रभावित किया। इनके हमारे ग्रह से टकराने के कारण पश्चिमी अमेरिका और प्रशांत महासागर में शॉर्टवेव रेडियो ब्‍लैक आउट हो गया।  

Spaceweather.com के मुताबिक, शॉर्टवेव रेडियो ब्‍लैकआउट ने हैम रेडियो ऑपरेटर्स और मेरिनर्स के बीच संपर्क को बाधित किया। बीते लगभग एक-डेढ़ साल में सूर्य में होने वाली गतिविधियां बढ़ी हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि सूर्य अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है और बहुत अधिक एक्टिव फेज में है। इस वजह से 2025 तक सूर्य में विस्‍फोट होते रहेंगे।
Advertisement

हर 11 साल में एक नया सौर चक्र शुरू होता है। इस दौरान सूर्य काफी एक्टिव हो जाता है। उसमें विस्‍फोट देखने को मिलते हैं। इस दौरान सूर्य से कोरोनल मास इजेक्शन और सोलर फ्लेयर्स उत्सर्जित होते हैं। अगर इनकी दिशा पृथ्‍वी की ओर हो, तो हमारे ग्रह पर भू-चुंबकीय तूफान आते हैं, जिससे सैटेलाइट्स व पृथ्‍वी पर मौजूद पावर ग्रिड पर असर पड़ सकता है। रविवार को हुई घटना भी इसी का नतीजा हो सकती है। 

नासा की सोलर डायनैमिक्‍स ऑब्‍जर्वेट्री (SDO) इन घटनाओं पर नजर रखती है और हमें अलर्ट करती है। वहीं, बात करें सोलर फ्लेयर्स की तो जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। ये फ्लेयर्स हमारे सौर मंडल में अबतक के सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है।
Advertisement
 

क्‍या होता है सनस्‍पॉट

सनस्पॉट, सूर्य में मौजूद एक अंधेरा क्षेत्र है, जो इसके चुंबकत्व के कारण सूर्य पर दिखाई देता है। सनस्‍पॉट कुछ घंटों से लेकर कुछ महीनों तक रह सकता है। सभी सनस्‍पॉट सोलर फ्लेयर पैदा नहीं करते, लेकिन जब ऐसा होता है, तब उसका असर पृथ्‍वी तक दिखाई दे सकता है। इसके अलावा सूर्य खुद भी बहुत सारे फ्लेयर अंतरिक्ष में रिलीज करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.