• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • तूफान और चक्रवातों की तरह हीटवेव का भी होने लगा नामकरण, स्‍पेन से हुई शुरुआत, जानें क्‍या नाम रखा गया

तूफान और चक्रवातों की तरह हीटवेव का भी होने लगा नामकरण, स्‍पेन से हुई शुरुआत, जानें क्‍या नाम रखा गया

गर्मी ने स्पेन के सविल शहर को जकड़ लिया था। हीटवेव का नामकरण proMETEO सविल प्रोजेक्ट के तहत किया गया।

तूफान और चक्रवातों की तरह हीटवेव का भी होने लगा नामकरण, स्‍पेन से हुई शुरुआत, जानें क्‍या नाम रखा गया

हीटवेव के दौरान कम से कम तीन दिनों तक तापमान को मॉनिटर किया जाता है।

ख़ास बातें
  • हीटवेव का असर 24 जुलाई से 27 जुलाई के बीच रहा
  • सविल में तापमान 112 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया था
  • लगभग दो हफ्तों तक तापमान 106 डिग्री फारेनहाइट के पास रहा
विज्ञापन
तूफान और चक्रवातों के नाम रखने का सिलसिला पुराना है। इनके जरिए आने वाली आपदा की चेतावनी दी जाती है। बीते कुछ वक्‍त से हीटवेव भी किसी आपदा सरीखी बनी हुई हैं। पूरी दुनिया में इनका प्रकोप अलग-अलग वक्‍त में देखा जा रहा है। अब वैज्ञानिकों ने हीटवेव का नामकरण भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत स्‍पेन से हुई है। हीटवेव की वजह से वहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हीटवेव को ज़ो (Zoe) नाम दिया गया। हीटवेव का असर 24 जुलाई से 27 जुलाई के बीच दिखाई दिया था। सेविला यूनिवर्सिटी (Sevilla University) में भौतिकी विभाग के एक असिस्‍टेंट प्रोफेसर, जोस मारिया मार्टिन ओलाला के अनुसार, गर्मी ने स्पेन के सविल शहर को जकड़ लिया था। हीटवेव का नामकरण proMETEO सविल प्रोजेक्ट के तहत किया गया। इसका मकसद हीटवेव की रैंकिंग करना और जागरूकता बढ़ाना है। 

स्पेनिश राज्य मौसम विज्ञान एजेंसी (AEMET) के अनुसार, हीटवेव के दौरान कम से कम तीन दिनों तक तापमान को मॉनिटर किया जाता है। बताया गया है कि हीटवेव को बारी-बारी से मेल और फीमेल नाम दिए जाएंगे। मौसम विशेषज्ञ इसके लिए उल्टे वर्णानुक्रम (reverse alphabetical order) में जाएंगे। ज़ो (Zoe) पहला नाम है, जो क्रम में चुना गया है। इसके बाद बाकी हीटवेव का भी नामकरण किया जाएगा। टाइम की एक रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य यागो, जेनिया, वेन्सलाओ और वेगा नाम से हीटवेव आएंगी।  

स्‍पेन में मौसम यूरोप के बाकी इलाकों के मुकाबले आमतौर पर गर्म रहता है, लेकिन अब इसका दायरा और समय बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में स्पेन और यूरोप के अन्य हिस्सों में सूखा पड़ा है। 24 और 25 जुलाई को सेविल में तापमान 112 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया था, न्यूनतम तापमान भी 84 डिग्री फारेनहाइट था। हालांकि सेविल में यह हर साल की बात है। इस बार मामला इसलिए अलग है, क्‍योंकि पहली बार हीटवेव का नामकरण हुआ है। 

जहां तक बात सेविल में गर्मी की है, तो इस बार लगभग दो हफ्तों तक तापमान 106 डिग्री फारेनहाइट के पास मंडराता रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में तापमान ज्‍यादा रहने के दिन अव‍िश्‍वसनीय रूप से बढ़ गए थे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »