• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 3,330 किलो की टर्बाइन को समुद्र में डाल रहा जापान, खोज निकाला बिजली बनाने का नया तरीका

3,330 किलो की टर्बाइन को समुद्र में डाल रहा जापान, खोज निकाला बिजली बनाने का नया तरीका

जापान में समुद्र की लम्बी तटरेखा है। उत्तरी प्रशांत चक्रगति की शक्ति के तहत महासागर पूर्व की ओर घूमता है। जब यह चक्रगति जापान से मिलती है, तो यह कुरोशियो करंट बनाती है, जो एक शक्तिशाली करंट है।

3,330 किलो की टर्बाइन को समुद्र में डाल रहा जापान, खोज निकाला बिजली बनाने का नया तरीका

टर्बाइन ने फरवरी 2022 में दक्षिण पश्चिमी जापान के समुद्र में 3.5 साल लम्बा अंडरवाटर टेस्ट पूरा किया।

ख़ास बातें
  • IHI Corporation ने तैयार किया है 330 टन का टर्बाइन
  • कंपनी इसके साथ 10 साल से भी अधिक समय से प्रयोग कर रही थी
  • कैरयू को लहरों के 50 मीटर नीचे तैरने के लिए बनाया गया है
विज्ञापन
समुद्र में अपार ऊर्जा समाई हुई है, जैसी पृथ्वी पर किसी दूसरी चीज में नहीं है, ऐसा वैज्ञानिक कहते हैं। अब समुद्र की इसी ऊर्जा को जापान ने इकट्ठा कर इस्तेमाल में लाने की सोची है। इसके लिए जापान विशाल 330 टन के टर्बाइन पावर जेनरेटर को सुमद्र की तलहटी में छोड़ने जा रहा है। यह विशाल टर्बाइन जेनरेटर समुद्र की सबसे शक्तिशाली लहरों में टिका रह सकता है और इन लहरों में जो ऊर्जा है, उसे असीमित बिजली सप्लाई में बदल सकता है। 

इसे कैरयू (Kairyu) नाम दिया गया है। इसका नाम भी इसी तर्ज पर रखा गया है, जिसका मतलब समुद्री लहर होता है। इसका ढांचा 20 मीटर लम्बा है जो हवाई जहाज के आकार का है। यह दो सिलेंडरों से घिरा हुआ है और दोनों ही समान आकार के हैं। हरेक सिलेंडर में एक पावर जेनरेशन सिस्टम लगा है जो एक 11 मीटर लम्बे टर्बाइन ब्लेड से जुड़ा है।    

इसे इशीक्वाजिमा हरिमा हैवी इंडस्ट्रीज ने तैयार किया है जिसे IHI Corporation के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी इसके साथ 10 साल से भी अधिक समय से प्रयोग कर रही थी। 2017 में इसने New Energy Industrial Technology Development Organization के साथ पार्टनरशिप की ताकि अपने कॉन्सेप्ट की टेस्टिंग कर सके। 

फर्म ने फरवरी 2022 में दक्षिण पश्चिमी जापान के समुद्र में 3.5 साल लम्बा अंडरवाटर टेस्ट पूरा किया। मशीन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 2030 में अपना काम शुरू कर देगी। डिवाइस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह खुद ही पता लगा लेगी कि पावर जेनरेट करने के लिए सबसे उपयुक्त जगह कौन सी है। जापान अपनी पावर का अधिकतर हिस्सा जेनरेट करने के लिए जीवाश्म ईंधनों के आयात पर निर्भर करता है। 

जापान में समुद्र की लम्बी तटरेखा है। उत्तरी प्रशांत चक्रगति की शक्ति के तहत महासागर पूर्व की ओर घूमता है। जब यह चक्रगति जापान से मिलती है, तो यह कुरोशियो करंट बनाती है, जो एक शक्तिशाली करंट है। IHI का अनुमान है कि यदि इस करंट में मौजूद ऊर्जा का उपयोग किया जा सके तो यह लगभग 205 गीगावाट बिजली उत्पन्न कर सकता है, जो देश की वर्तमान बिजली उत्पादन क्षमता के बराबर है।

कैरयू को लहरों के 50 मीटर नीचे तैरने के लिए बनाया गया है। जब यह लहरों के साथ खिंचता हुआ किनारे की ओर चलता है तो टर्बाइन के लिए जरूरी टॉर्क बनाता है। इसका हरेक ब्लेड विपरीत दिशा में घूमता है ताकि मशीन स्थिर रहे। 

कैरयू के लिए कहा गया है कि यह दो से चार समुद्री मील (लगभग एक से दो मीटर प्रति सेकंड) के प्रवाह में 100 किलोवाट बिजली का उत्पादन कर सकता है। जब इसकी तुलना समुद्र किनारे के बाहर लगी 3.6 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करने वाली वाइंड टर्बाइन से की जाती है तो यह काफी कम लगता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  4. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  6. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  8. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  9. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  10. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »