यूरोप में गर्मी के कारण सूख रही नदियों से निकल रहे द्वितीय विश्वयुद्ध के बम, ऐसे बचाई गईं 3 हजार जानें

इटली की सेना ने सुरक्षित रूप से इस गैर-विस्फोटित (unexploded) बम को उड़ा दिया। हालांकि यह सब इतना आसान नहीं था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 18:42 IST
ख़ास बातें
  • इटली की सेना ने सुरक्षित रूप से को उड़ा दिया
  • इस वजह से आसपास के 3 हजार लोगों को रेस्‍क्‍यू किया गया
  • बम को 19 फुट गहरे होल में डालकर उड़ा दिया गया

नदी के जलस्‍तर के कमी आने के बाद इस बम का पता चला। इसमें 240 ग्राम विस्‍फोटक था।

कई बार अतीत में गुम हुए रहस्‍य वर्तमान में सामने आते हैं और मुसीबत खड़ी कर देते हैं। कुछ ऐसा ही इटली में हुआ। पूरा यूरोप भीषण गर्मी की चपेट में है और इटली भी इससे प्रभावित हुआ है। गर्मी के चलते इटली की सबसे लंबी नदी पो (Po) का जलस्‍तर कम हो गया है। कई जगहों पर नदी सूख गई है। नदी के सूखने पर उसमें द्वि‍तीय विश्‍व युद्ध (World War II) के समय का एक बम मिलने से सनसनी फैल गई। मंटुआ शहर के करीब बोर्गो वर्जिलियो के उत्तरी गांव के पास 25 जुलाई को मछुआरों ने 1000 पाउंड यानी करीब 450 किलो के US मेड बम को नदी में देखा। अच्‍छी बात यह रही कि इटली की सेना ने सुरक्षित रूप से इस गैर-विस्फोटित (unexploded) बम को उड़ा दिया। हालांकि यह सब इतना आसान नहीं था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सेना से जुड़े एक अफसर कर्नल मार्को नसी ने बताया कि नदी के जलस्‍तर के कमी आने के बाद इस बम का पता चला। इसमें 240 ग्राम विस्‍फोटक था। इसके बाद बोर्गोफोर्ट और मोट्टेगियाना इलाकों के आसपास के शहरों में रहने वाले लगभग 3,000 लोगों को वहां से सुरक्ष‍ित निकालने के लिए अभियान चलाया गया। 
Advertisement

इलाके के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था। साथ ही जलमार्ग के उस हिस्से और एक रेलवे लाइन व सड़क पर भी ट्रैफ‍िक को बंद कर दिया गया था। शुरुआत में लोगों ने वहां से हटने से इनकार कर दिया। आखिरकार सभी को मना लिया गया और बम वाली जगह से दूर ले जाया गया। 

इसके बाद बम निरोधक इंजीनियरों ने विस्फोटक डिवाइस से फ्यूज को हटा दिया। बम को एक ट्रक पर लादकर लगभग 30 मील दूर मेडोल एक खदान में ट्रांसफर किया गया। वहां बम को 19 फुट गहरे छेद के अंदर रखा गया था। आखिरकार बम को उड़ा दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन में दिनभर का वक्‍त लगा। 
Advertisement

गौरतलब है कि इटली 70 साल में सबसे खराब सूखे का सामना कर रहा है। जंगलों में लगी आग और रिकॉर्ड तापमान ने तमाम यूरोपीय देशों को ‘भट्ठी' में झोंक दिया है। सड़कें सुनसान, बाजारों में सन्‍नाटा, गर्मी से रेलवे ट्रैक फैल गए हैं। एयरपोर्ट पर कोलतार के पिघलने की खबरें आ रही हैं। हाल में एक सैटेलाइट मैप में यह बताया गया था कि कई यूरोपीय देशों में जंगल की आग के अलर्ट हैं और स्थिति ‘एक्‍ट्रीम डेंजर' वाली है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Science News, Bomb, po river, Italy, World War II, World War II Bomb

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.