इसरो ने स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 29 अगस्त 2016 12:18 IST
भारत ने रविवार सुबह एक रॉकेट प्रक्षेपण के साथ स्वदेशी तकनीक से निर्मित स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह मिशन सफल रहा। रॉकेट की उड़ान के दौरान दो स्क्रैमजेट इंजनों का परीक्षण किया गया।"

अधिकारी ने कहा कि तय समयानुसार सुबह छह बजे दो स्टेज/इंजन वाले आरएच-560 साउंडिंग रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से उड़ान भरी।
Advertisement

अधिकारी ने कहा कि दोनों इंजन रॉकेट की दिवार पर जैसे चिपके हुए थे और सामान्य रूप से जब रॉकेट 11 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचता है, स्क्रैमजेट इंजन सांस लेना शुरू करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्क्रैमजेट इंजन रॉकेट की उड़ान के दौरान 55 सेकंड तक चालू रहे और छह सेकंड में इंजनों का परीक्षण किया गया।
Advertisement

स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग तभी किया जाता है, जब रॉकेट उड़ान के दौरान वायुमंडल में होता है। इससे ईंधन के साथ जाने वाले ऑक्सीडाइजर की मात्रा घटा कर प्रक्षेपण लागत घटाने में मदद मिलेगी।
Advertisement

इसरो ने बाद में बयान जारी कर कहा, "इस परीक्षण से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया। इसमें सुपरसोनिक गति पर स्क्रैमजेट इंजनों का प्रज्वलन, सुपरसोनिक गति पर लपट को बरकरार रखना, हवा लेने के तंत्र और ईंधन इन्जेक्शन प्रणालियों के प्रदर्शन शामिल थे।"

स्क्रैमजेट इंजन को इसरो ने तैयार किया है। इसमें ईंधन के रूप में हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। इस परीक्षण के लिए इसरो के उन्नत प्रौद्योगिकी यान (एटीवी) का इस्तेमाल किया गया। उड़ान भरने के दौरान इस रॉकेट का वजन 3,277 किलोग्राम था। इसरो के मुताबिक, "स्क्रैमजेट इंजन का परीक्षण करने वाला भारत चौथा देश है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Isro, Science, India, Scramjet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.