OnePlus Nord 5 और CE 5 में नहीं मिलेगा 128GB स्टोरेज, सीधे 256GB से होगी शुरुआत

एक पॉपुलर भारतीय टिप्सटर की मानें तो OnePlus Nord 5 और CE 5 दोनों में 8GB से लेकर 12GB तक की रैम दी जाएगी।

OnePlus Nord 5 और CE 5 में नहीं मिलेगा 128GB स्टोरेज, सीधे 256GB से होगी शुरुआत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 4 (ऊपर फोटो में) का सक्सेसर होगा OnePlus Nord 5

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 5 और CE 5 दोनों में 8GB से लेकर 12GB तक की रैम दी जाएगी
  • इन फोन्स की कीमत 25,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • Nord 5 असल में OnePlus Ace 5 Ultra का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है
विज्ञापन
OnePlus की Nord सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन्स - Nord 5 और Nord CE 5 एक बार फिर लीक के चलते खबरों में हैं। इस बार चर्चा उनके स्टोरेज ऑप्शन्स और कलर वेरिएंट्स को लेकर हो रही है। लीक के मुताबिक, दोनों डिवाइसेज में 128GB स्टोरेज ऑप्शन पूरी तरह से हटाया जा सकता है और सीधे 256GB इंटरनल स्टोरेज से शुरुआत होगी। इससे पहले भी दोनों स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं।

पारस गुग्लानी नाम के एक पॉपुलर भारतीय टिप्सटर की मानें तो OnePlus Nord 5 और CE 5 दोनों में 8GB से लेकर 12GB तक की रैम दी जाएगी। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि 128GB जैसे बेस वेरिएंट को शायद कंपनी पूरी तरह से हटा रही है। ऐसे में अब एंट्री लेवल खरीदने वालों को भी 256GB स्टोरेज लेना होगा, जो एक तरह से अच्छा कदम माना जा रहा है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों फोन्स में थोड़ा फर्क रहेगा। OnePlus Nord CE 5 कथित तौर पर ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर में आएगा, जबकि OnePlus Nord 5 सिर्फ ब्लैक और वाइट कलर में ही मिलेगा।

प्राइसिंग को लेकर अभी कुछ फिक्स नहीं है, लेकिन लीक में कहा गया है कि इन फोन्स की कीमत 25,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है, यानी ये अभी भी मिड-रेंज कैटेगरी में ही रहेंगे।

अब बात करें इनके अंदर की तो लीक के मुताबिक Nord 5 असल में OnePlus Ace 5 Ultra का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। वहीं Nord CE 5 शायद Ace 5 Racing Edition जैसा होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिल सकता है।

बैटरी की बात करें तो Nord CE 5 में 7100mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है और Nord 5 में 6700 या 7000mAh का बड़ा पैक मिल सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन फोन्स के लॉन्च की डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन लगातार लीक आ रहे हैं तो उम्मीद है कि जल्द ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सुनने को मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus Nord 5, OnePlus Nord CE 5
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »