• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • XPoSat Mission : ISRO का न्‍यू ईयर गिफ्ट! ‘एक्स रे पोलरिमीटर’ सैटेलाइट लॉन्‍च किया, ब्‍लैक होल्‍स को करेगा स्‍टडी

XPoSat Mission : ISRO का न्‍यू ईयर गिफ्ट! ‘एक्स-रे पोलरिमीटर’ सैटेलाइट लॉन्‍च किया, ब्‍लैक होल्‍स को करेगा स्‍टडी

सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद ‘एक्स-रे पोलरिमीटर’ सैटेलाइट को करीब 650 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी की निचली कक्षा में स्‍थापित कर दिया गया।

XPoSat Mission : ISRO का न्‍यू ईयर गिफ्ट! ‘एक्स-रे पोलरिमीटर’ सैटेलाइट लॉन्‍च किया, ब्‍लैक होल्‍स को करेगा स्‍टडी

Photo Credit: ISRO

यह सैटेलाइट एक्स-रे सोर्सेज के रहस्यों का पता लगाने और ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया को स्‍टडी करने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा।

ख़ास बातें
  • इसरो ने लॉन्‍च किया एक्‍सपोसैट मिशन
  • ब्लैक होल्‍स को करेगा स्‍टडी
  • साल 2024 के पहने दिन मिशन किया लॉन्‍च
विज्ञापन
इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने ‘एक्स-रे पोलरिमीटर' सैटेलाइट को नए साल पर लॉन्‍च कर दिया। यह सैटेलाइट ब्लैक होल जैसे आकाशीय पिंडों के रहस्यों को स्‍टडी करेगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो के सबसे भरोसेमंद सैटेलाइट लॉन्‍च वीकल PSLV के जरिए सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च किया गया। सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद ‘एक्स-रे पोलरिमीटर' सैटेलाइट को करीब 650 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी की निचली कक्षा में स्‍थापित कर दिया गया। 

यह सैटेलाइट एक्स-रे सोर्सेज के रहस्यों का पता लगाने और ‘ब्लैक होल' की रहस्यमयी दुनिया को स्‍टडी करने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा। इसरो के अनुसार, यह उसका पहला सैटेलाइट है जो एक्स-रे उत्सर्जन का पता लगाएगा और करीब 5 साल तक इसरो को महत्‍वपूर्ण देगा। 
 

सफल लॉन्‍च के बाद इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। एक जनवरी 2024 को पीएसएलवी का एक और सफल अभियान पूरा हुआ। पीएसएलवी-सी58 ने सैटेलाइट एक्सपोसैट को उसके तय ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। 

एस सोमनाथ अंतरिक्ष विभाग के सचिव भी हैं। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट को जिस ऑर्बिट में स्थापित किया गया है वह एक्‍सीलेंट ऑर्बिट है और 650 किलोमीटर के सर्कुलर ऑर्बिट से केवल 3 किलोमीटर दूर है और झुकाव 001 डिग्री है जो अच्‍छी कंडीशन है। इसके अलावा, सौर पैनल को भी सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है।

मिशन के निदेशक जयकुमार एम. ने कहा कि पीएसएलवी की 60वीं उड़ान की सफलता पर उन्‍हें बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि आज का सफल लॉन्‍च इसरो टीम की जबरदस्त कोशिशों से मुमकिन हुआ है। उन्‍होंने कहा कि नई टेक्‍नॉलजी इस मिशन को दिलचस्‍प बनाती है। ‘एक्स-रे पोलरिमीटर' सैटेलाइट में सिलिकॉन वाली हाई एनर्जी वाली बैटरी लगी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »