Elon Musk रह गए पीछे! चंद्रमा पर लैंडर उतारने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बन सकती है यह जापानी फर्म

Moon : कंपनी ने जिस स्‍पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर भेजा था, वह 21 मार्च को चंद्रमा के सबसे करीब पहुंच गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 18:25 IST
ख़ास बातें
  • एक जापानी कंपनी इतिहास रचने को तैयार है
  • आईस्‍पेस, चंद्रमा पर अपना लैंडर उतारने की तैयारी कर रही है
  • वह कामयाब हुई, तो ऐसा करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी होगी

Moon : पिछले साल 11 दिसंबर को हकोतो-आर मिशन 1 (Hakuto-R Mission 1) लूनर लैंडर को ‘फाल्कन 9 ब्लॉक 5 रॉकेट’ से लॉन्‍च किया गया था।

Photo Credit: iSpace

अंतरिक्ष की दुनिया में तमाम देशों की स्‍पेस एजेंसियां अपना दम दिखा रही हैं। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) से लेकर यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी, रूस की स्‍पेस एजेंसी, भारत और चीन की अंतरिक्ष एजेंसियां अपने मिशन लॉन्‍च करके दुनिया को स्‍पेस सेक्‍टर में ताकत का एहसास करा रही हैं। प्राइवेट प्‍लेयर्स भी इस क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) ने तमाम मिशन लॉन्‍च किए हैं। अब एक जापानी कंपनी भी इतिहास रचने को तैयार है। इसका नाम है- आईस्‍पेस (ispace)। आईस्‍पेस अपने लैंडर (HAKUTO-R M1) को चंद्रमा की सतह पर उतारने की तैयारी कर रही है। वह इसमें कामयाब हुई, तो ऐसा करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी महीने 25 अप्रैल को iSpace ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर को उतारने की योजना बनाई है। कंपनी ने जिस स्‍पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर भेजा था, वह 21 मार्च को चंद्रमा के सबसे करीब पहुंच गया था। यह 100 किलोमीटर की दूरी पर अपने लक्ष्‍य का चक्‍कर लगा रहा है। हालांकि कंपनी के पास 26 अप्रैल, 1 मई और 3 मई की तारीखें भी लैंडिंग के लिए हैं, लेकिन ज्‍यादा संभावना यही है कि 25 अप्रैल को iSpace के लैंडर को चांद पर उतारने की कोशिश की जाएगी। 
 

जापानी मीडिया एजेंसियों की रिपोर्टों के मुताबिक, iSpace के संस्थापक और सीईओ ताकेशी हाकामादा ने कथित तौर पर 12 अप्रैल को एक बयान में यह बात कही कि सीन सेट है। मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होने के लिए उत्साहित हूं।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले साल 11 दिसंबर को हकोतो-आर मिशन 1 (Hakuto-R Mission 1) लूनर लैंडर को ‘फाल्कन 9 ब्लॉक 5 रॉकेट' से लॉन्‍च किया गया था। इसके साथ ही यूएई का राशिद रोवर और JAXA/Tomy's SORA-Q कन्वर्टिबल लूनर रोबोट ने भी चंद्रमा की उड़ान भरी थी। ये भी चांद पर उतरने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि चंद्रमा के लिए पहला प्राइवेट मिशन इस्राइल की कंपनी स्पेस आईएल ने लॉन्‍च किया था। लेकिन यह पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया था। साल 2019 में लैंडिंग के दौरान कंपनी का अपने लैंडर से कम्‍युनिकेशन टूट गया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  3. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  4. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  5. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  6. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  7. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  10. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.